दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टक्कर से पहले हार्दिक पांड्या को मिला गुरुमंत्र, लुंगी एनगिडी को ऐसे करें फेल

IND vs SA ICC T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपना अहम मैच खेलना है, ऐसे में टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज इरफान पठान ने ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को एक अहम सलाह दी है, ताकि वो प्रोटियाज प्लेयर लुंगी एनगिडी का सामना कर पाएं.

Lungi Ngidi Hardik Pandya

Lungi Ngidi Hardik Pandya

Irfan Pathan Give Advice for Hardik Pandya: टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने 22 फरवरी 2026 को अहमदाबाद में होने वाले अहम सुपर-8 टी20 वर्ल्ड कप मैच से पहले, दक्षिण अफ्रीका के पेसर लुंगी एनगिडी के वेरिएशन को संभालने के लिए ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के लिए कुछ सुझाव दिए हैं.

विज्ञापन

पांड्या को मिली अहम सलाह

जियोहॉटस्टार के ‘गेम प्लान’ पर बात करते हुए, एक्सपर्ट इरफान ने पांड्या की एडजस्ट करने की काबिलियत पर जोर दिया और कहा, ‘हार्दिक पांड्या मल्टी-टैलेंटेड हैं. वह नई गेंद से, बीच के ओवरों में और डेथ ओवरों में बॉलिंग करते हैं. बल्ले से वो इनिंग्स खत्म कर सकते हैं और एंकर रोल भी निभा सकते हैं. उनकी जगह कोई नहीं ले सकता. वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहम रोल निभाएंगे. अगर आप स्लोअर बाउंसर फेंकते हैं, तो वो इंतजार कर सकते हैं और अपनी पावर का इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आप फुल बॉलिंग करते हैं, तो वह आपको क्लीन बोल्ड कर सकते हैं.’

विज्ञापन

पांड्या बनाम एनगिडी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक हार्दिक पांड्या ने 4 मैचों में 21.75 के एवरेज और 155.35 के स्ट्राइक रेट से 87 रन बनाए हैं. दूसरी तरफ लुंगी एनगिडी ने तीन मैचों में 7.58 के इकॉनमी रेट से 8 विकेट लिए हैं. अब देखना होगा कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कौन किस पर भारी पड़ते हैं.

विज्ञापन

क्या है असल चैलेंज?

फिर इरफान ने एनगिडी के खिलाफ खास चुनौतियों के बारे में बताया. उन्होंने कहा, ‘अगर बॉलर गुड लेंथ एरिया में हिट नहीं करते हैं और उन्हें वह नहीं देते जो वह चाहते हैं, तो वो उन्हें सजा देंगे, जैसा उन्होंने नीदरलैंड्स के खिलाफ किया था, उन्होंने धीमी गेंद का इंतजार किया और उसे सीधे मैदान पर मारा. मुझे सच में उम्मीद है कि जब लुंगी एनगिडी हार्दिक पांड्या को बॉलिंग करेंगे, तो हार्दिक वह लड़ाई जीत जाएंगे. लेकिन उन्हें थोड़ी फुलर गेंदों से सावधान रहना होगा, बहुत छोटी नहीं. उन्हें अब तक दूसरे बॉलर्स के मुकाबले थोड़ा और इंतजार करना होगा.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ