माइकल वॉन ने किसे बताया IPL इतिहास का सबसे बेस्ट बल्लेबाज? आंकड़े देख रह जाएंगे हैरान

IPL 2026: आईपीएल के नए सीजन की शुरुआत से पहले बड़ी भविष्यवाणी का दौर शुरू हो चुका है. इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेट रहे माइकल वॉन ने टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले आईपीएल इतिहास के सबसे बेस्ट बल्लेबाजी का नाम लिया है. इस खिलाड़ी के आंकड़े भी इतने शानदार है कि आप भी हैरान रह जाएंगे.

jacket (97)

IPL 2026: आईपीएल के नए सीजन की शुरुआत के लिए अब महज कुछ दिनों का वक्त ही रह गया है. इससे पहले सभी टीमें टूर्नामेंट की तैयारियों में जुटी हुई हैं. इसी बीच इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर माइकल वॉन ने बड़ा बयान दिया है, जिसमें उन्होंने आईपीएल के इतिहास के सबसे बेस्ट बल्लेबाज का नाम लिया है. उन्होंने विराट कोहली को ये उपलब्धि दी. वॉन के मुताबिक विराट इस लीग में सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं. इस बात की सीधी गवाही विराट के आईपीएल के रिकॉर्ड भी दे रहे हैं. किंग कोहली आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं.

विज्ञापन

विराट कोहली के कमाल के आंकड़े

विराट कोहली ने साल 2007 में आईपीएल में डेब्यू किया था. इस बार ये उनका 19 वां सीजन है. विराट ने अब तक टूर्नामेंट में 267 मैच खेले हैं. इस दौरान खेली गई 259 पारियों में उन्होंने 39. 54 की औसत से 8661 रन बनाए हैं. इसी के साथ वो पिछले 3 सीजन से लगातार 600 से ज्यादा रन बना रहे हैं. उन्होंने आईपीएल में अब तक कुल 8 शतक जड़े हैं तो वहीं उनके नाम 63 अर्धशतक भी हैं. उनके स्ट्राइक रेट की बात करें तो वो 132.85 का रहा है. बीते 2 सीजन से उनके स्ट्राइक रेट में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. 

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस को बताया बेस्ट टीम

माइकल वॉन ने मुंबई इंडियंस को आईपीएल के इतिहास की सबसे बेस्ट टीम बताया. मुंबई इंडियंस की टीम ने 5 बार टीम को आईपीएल की ट्रॉफी पर कब्जा किया है तो वहीं चेन्नई सुपर किंग्स भी 5 बार टाइटल जीत चुकी है. इसी के साथ वॉन ने आईपीएल में बेस्ट गेंदबाज के लिए राशिद खान और लसिथ मलिंगा का नाम लिया लेकिन बाद में उन्होंने जसप्रीत बुमराह को सबसे बेस्ट गेंदबाज बताया. बुमराह टूर्नामेंट में 145 मैच खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने 183 विकेट अपने नाम किए हैं. इस बार भी हर किसी की नजरें उनके ऊपर रहेंगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ