Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

3 दिन में 3 शतक… 2026 T20 वर्ल्ड कप में बना नया रिकॉर्ड, इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नया रिकॉर्ड बन गया है. इस टूर्नामेंट में तीन दिनों के भीतर तीन बल्लेबाजों ने शतक जड़ दिए और इन शतकों के साथ यह संस्करण अब टी20 वर्ल्ड कप का सबसे ज्यादा शतक वाला एडिशन बन गया है.

Author
Edited By : Sanjeet Updated: Feb 18, 2026 21:23
T20 world cup 2026
T20 world cup 2026

T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुछ ऐसा देखने को मिला है, जो टूर्नामेंट के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ था. इस टूर्नामेंट में बल्लेबाजों ने ऐसा धमाका किया है कि इतिहास ही बदल गया. सिर्फ तीन दिनों के अंदर तीन अलग-अलग देशों के बल्लेबाजों ने शतक जड़कर नया रिकॉर्ड स्थापित कर दिया है. दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार तीन बल्लेबाजों ने शतक लगाया है.

2026 T20 वर्ल्ड कप में बदल गया इतिहास

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे पहले 16 फरवरी को श्रीलंका के पाथुम निसांका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 52 गेंदों में नाबाद 100 रन ठोक दिए. अगले ही दिन यानी 17 फरवरी को कनाडा के युवा बल्लेबाज युवराज सामरा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 110 रन की विस्फोटक पारी खेलकर सबको चौंका दिया. फिर 18 फरवरी को पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने नामीबिया के खिलाफ 58 गेंदों पर नाबाद 100 रन बना डाले. लगातार तीन दिन में तीन शतक टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था.

---विज्ञापन---

क्रिकबज के मुताबिक, इन तीन शतकों के साथ ही टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब सबसे ज्यादा शतकों वाला एडिशन बन गया है. इससे पहले किसी भी एक संस्करण में दो से ज्यादा शतक नहीं लगे थे. 2010, 2014, 2016 और 2022 में सिर्फ दो-दो शतक देखने को मिले थे. लेकिन इस बार तो तीन दिन में ही तीन शतक लग गए.

ये भी पढ़ें- T20 WC 2026: भारत-पाकिस्तान समेत ये टीमें खेलेंगी सुपर 8 में मुकाबले, जारी हुआ शेड्यूल

टी20 वर्ल्ड कप में अब तक किस-किस ने लगाया है शतक?

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे पहले ‘यूनिवर्स बॉस’ के नाम से मशहूर वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल ने 2007 के संस्करण में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाया था. इसके बाद 2010 में सुरेश रैना ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ और महेला जयवर्धने ने जिम्बाब्वे के खिलाफ शतक जमाए. वहीं, 2012 के एडिशन में न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम ने बांग्लादेश के खिलाफ सेंचुरी लगाई. फिर 2014 में इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स (बनाम श्रीलंका) और पाकिस्तान के अहमद शहजाद (बनाम बांग्लादेश) ने यह कारनामा किया.

2016 में बांग्लादेश के तमीम इकबाल (बनाम ओमान) और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (बनाम इंग्लैंड) ने शतक जमाए. वहीं, 2021 में इंग्लैंड के जोस बटलर (बनाम श्रीलंका), जबकि 2022 में साउथ अफ्रीका के रिली रोसौव (बनाम बांग्लादेश) और न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स (बनाम श्रीलंका) ने शतक जड़े. गौरतलब है कि 2009 टी20 वर्ल्ड कप इकलौता ऐसा का एडिशन रहा, जिसमें एक भी शतक नहीं लगा था. उस साल पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर खिताब जीता था और टूर्नामेंट इंग्लैंड में खेला गया था.

ये भी पढ़ें- नीदरलैंड के खिलाफ मैच में अभिषेक शर्मा ने क्यों पहनी मोहम्मद सिराज की जर्सी? दिलचस्प है इसके पीछे की वजह

First published on: Feb 18, 2026 09:21 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.