T20 World Cup 2024: आईपीएल 2024 में भले ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के हाथों हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई हो लेकिन टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने अपने प्रदर्शन से एक बार फिर फैंस का दिल जीता। कोहली जब तक खेले ऑरेंज कैप पर उनका कब्जा रहा हालांकि अभी भी ऑरेंज कैप विराट के पास ही है।
फैंस को विराट को लेकर काफी बुरा लगता है जब उनका प्रदर्शन तो शानदार रहता है कि लेकिन टीम ट्रॉफी नहीं जीत पाती। वहीं दूसरी तरफ कोहली फैंस इस बात से भी डरते हैं कि जब विराट कोहली संन्यास ले लेंगे तो क्या होगा? वहीं विराट को करियर को लेकर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने बड़ा बयान दिया है।
विराट के संन्यास पर माइकल वॉन का बयान
विराट कोहली ने बीते कुछ दिनों पहले आरसीबी के एक इवेंट में अपने संन्यास को लेकर कहा था कि जब उनका काम खत्म हो जाएगा तो वे चले जाएंगे। उसके बाद काफी समय तक फैंस उनको देख नहीं पाएंगे। वहीं अब विराट को लेकर माइकल वॉन ने क्रिकबज पर कहा कि कोहली की फिटनेस को देखते हुए वे अगले 5 साल तक क्रिकेट खेल सकते हैं पर इस बात की संभावना बेहद कम है। क्योंकि उससे पहले ही कोहली अपनी योजनाएं बदल सकते हैं। वॉन ने कोहली के दो बच्चों के पिता बनने की तरफ भी इशारा किया। पूर्व क्रिकेटर का कहना है कि कोहली समय से पहले अपना करियर खत्म कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- SRH vs RR Dream 11: ये 5 खिलाड़ी बनाएंगे मालामाल, जानें किसे कप्तान चुनने में समझदारी
परिवार को प्राथमिकता देते हैं कोहली
क्रिकेट के साथ-साथ विराट कोहली अपने परिवार को भी सबसे ज्यादा और पहले प्राथमिकता देते हैं। ऐसा हमने इंग्लैंड के साथ खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान देखा। जब विराट कोहली दूसरी बार पिता बने थे। शुरुआत में विराट ने सीरीज के 2 मैचों से बाहर रहने का फैसला किया था इसके कोहली पूरी सीरीज में नहीं खेले थे, क्योंकि उस वक्त कोहली के लिए उनका परिवार पहले था।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024 से पहले फुस हो गई बांग्लादेश, USA ने बनाई अजेय बढ़त
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
4 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
5 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
5 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
6 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
6 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
7 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
7 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
7 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
8 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines