Team India Head Coach: जस्टिन लैंगर का बड़ा खुलासा, केएल राहुल की सलाह से हटे पीछे

Team India Head Coach: टीम इंडिया के हेड कोच को लेकर जस्टिन लैंगर से संपर्क करने की बात सामने आई थी। लैंगर पीछे हट गए हैं। उन्होंने केएल राहुल से मिली सलाह का खुलासा किया है।

Justin Langer KL Rahul

Justin Langer KL Rahul

Team India Head Coach: टीम इंडिया के हेड कोच के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से आवेदन मांगे गए हैं। राहुल द्रविड़ का कार्यकाल जल्द ही समाप्त हो जाएगा। इसके बाद भारतीय टीम को नया कोच मिल जाएगा। इसकी तलाश तेज है। जस्टिन लैंगर, एंडी फ्लावर, रिकी पोंटिंग और गौतम गंभीर जैसे कई नाम सामने आए हैं। हालांकि धीरे-धीरे ये दिग्गज पीछे हट रहे हैं। जस्टिन लैंगर और रिकी पोंटिंग इससे मना कर चुके हैं। अब जस्टिन लैंगर ने इस बात का खुलासा कर दिया है कि आखिर उन्होंने टीम इंडिया के हेड कोच बनने से क्यों मना कर दिया।

विज्ञापन

प्रैशर और पॉलिटिक्स

लैंगर ने बीबीसी स्टंप्ड पॉडकास्ट से बातचीत करते हुए केएल राहुल से मिली सलाह का राज खोला। लैंगर ने कहा कि मैं केएल राहुल से इस बारे में बात कर रहा था। उन्होंने मुझसे कहा कि आप जानते ही हैं कि भारत में एक आईपीएल टीम में कितना प्रैशर और पॉलिटिक्स है। इस प्रैशर और पॉलिटिक्स को हजार गुना कर दें तो ये टीम इंडिया की कोचिंग करना है। मुझे लगता है कि ये काफी अच्छी एडवाइस थी।

विज्ञापन

फिलहाल इसके लिए तैयार नहीं

लैंगर ने आगे कहा कि ये एक बेहतरीन जॉब होता, लेकिन फिलहाल मैं इसके लिए तैयार नहीं हूं। लैंगर ने इसके साथ ही कहा कि यह एक अद्भुत काम होगा, लेकिन मैंने खुद को इससे बाहर कर दिया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ चार साल तक इसे करने के बाद ईमानदारी से कहूं तो यह काफी थका देने वाला है। लैंगर अभी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के मुख्य कोच की भूमिका निभा रहे हैं।

विज्ञापन

रिकी पोंटिंग कर चुके हैं मना

लैंगर टीम इंडिया के हेड कोच पद की रेस से बाहर होने वाले दूसरे हाई-प्रोफाइल दावेदार बन गए हैं। इससे पहले रिकी पोंटिंग ने खुलासा किया था कि यह उनकी जीवनशैली में फिट नहीं बैठता। आईपीएल के दौरान इस पर बात हुई थी, लेकिन वे घर पर समय बिताना चाहते हैं। इसलिए वे इस दावेदारी से बाहर हो रहे हैं। रिकी पोटिंग दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच और ऑस्ट्रेलिया टी-20 टीम के अंतरिम कोच रह चुके हैं। पोंटिंग ने ये भी कहा कि आईपीएल का कोच रहते टीम इंडिया का कोच नहीं रहा जा सकता। इसलिए वे इस बड़ी भूमिका के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने अपने बेटे से भी इस बात की चर्चा की थी, जिसने असहमति जताई।

विज्ञापन

कब खत्म होगा राहुल द्रविड़ का कार्यकाल 

वर्तमान हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी-20 वर्ल्ड कप के बाद खत्म हो जाएगा। बीसीसीआई ने आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 मई रखी है। टीम इंडिया के हेड कोच के लिए आवेदक को कम से कम 30 टेस्ट मैच और 50 वनडे मैच खेले हुए होने चाहिए। इसके साथ ही किसी फुल नेशन टेस्ट टीम का कम से कम 2 साल तक कोच होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ