T20 WC 2024: विराट कोहली कब पहुंचेंगे अमेरिका? सामने आईं लेटेस्ट तस्वीरें

T20 World Cup 2024 Virat Kohli: विराट कोहली की एयरपोर्ट से लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं। कहा जा रहा है कि वह अमेरिका के लिए रवाना हो चुके हैं।

Virat kohli T20 World Cup 2024

Virat kohli T20 World Cup 2024

विज्ञापन

T20 World Cup 2024 Virat Kohli: न्यूयॉर्क में टीम इंडिया ने टी-20 विश्व कप के लिए तैयारी शुरू कर दी है। टीम के लगभग सभी खिलाड़ी अमेरिका पहुंच चुके हैं, लेकिन टीम के साथ स्टार बल्लेबाज विराट कोहली कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं। विराट कोहली अमेरिका कब पहुंचेंगे, इसे लेकर सस्पेंस बना हुआ है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कोहली बांग्लादेश के खिलाफ 1 जून को होने वाला वार्मअप मैच भी मिस कर सकते हैं। अब कोहली से जुड़ी लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)

न्यूयॉर्क के लिए रवाना हुए विराट कोहली! 

विराट कोहली की मुंबई एयरपोर्ट से तस्वीरें सामने आई हैं। कहा जा रहा है कि वह अमेरिका के लिए रवाना हो गए हैं। उनके साथ पत्नी अनुष्का शर्मा भी हैं। कोहली एयरपोर्ट पर पैपराजी से घिरे हुए नजर आए। आपको बता दें कि विराट कोहली ने आईपीएल के बाद बीसीसीआई से ब्रेक मांगा था। कुछ समय पहले वह अनुष्का के साथ डिनर डेट पर गए थे। सिर्फ कोहली को छोड़कर बाकी टीम के खिलाड़ियों के अमेरिका पहुंचने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे थे। अब उन पर विराम लगता नजर आ रहा है।

विज्ञापन

वार्मअप मैच भी खेलेंगे 

कोहली की तस्वीरें सामने आने के बाद कहा जा रहा है कि वे 1 जून को होने वाला वार्मअप मैच खेलेंगे। इसके बाद 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं। कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने विराट कोहली से ओपनिंग कराने की बात कही है। देखना होगा कि स्टार बल्लेबाज वर्ल्ड कप में कौनसे नंबर पर उतरते हैं। आपको बता दें कि विराट कोहली ने आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा रन (741) बनाने पर ऑरेंज कैप जीती है। कई दिग्गजों ने कहा है कि कोहली अपनी इस शानदार फॉर्म को वर्ल्ड कप में भी बरकरार रखेंगे और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनेंगे।

विज्ञापन

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं कोहली

गौरतलब है कि विराट कोहली टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके नाम विश्व रिकॉर्ड दर्ज है। कोहली ने 27 मैचों की 25 इनिंग में 1141 रन बनाए हैं। जिसमें 14 अर्धशतक शामिल हैं। वर्ल्ड कप में कोहली का औसत 81.50 और स्ट्राइक रेट 131.30 है। देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया के स्टार क्रिकेट के इस महाकुंभ में कैसा प्रदर्शन करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ