T20 WC 2024: टीम इंडिया का पसीना बहा रहा ये गेंदबाज, कौन है रोहित-सूर्या के साथ दिखा अनजान खिलाड़ी

T20 World Cup 2024 Siddarth Matani: टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ नजर आ रहा शख्स सिद्धार्थ मतानी है। वह भारतीय टीम के साथ नेट बॉलर के तौर पर जुड़े हैं।

Rohit Sharma With Net Bowler Siddarth Matani

Rohit Sharma With Net Bowler Siddarth Matani

T20 World Cup 2024 Siddarth Matani: टीम इंडिया अमेरिका पहुंचकर टी-20 विश्व कप की तैयारियों में जुटी हुई है। भारतीय टीम 1 जून को वार्मअप मैच खेलेगी। ये मुकाबला बांग्लादेश से होगा। इसके बाद 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ मैच से अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगी। टीम इंडिया न्यूयॉर्क में प्रैक्टिस में जुटी है। जहां कई खिलाड़ी नेट्स में पसीना बहाते नजर आ रहे हैं। इन बल्लेबाजों को एक भारतीय-अमेरिकी गेंदबाज मदद कर रहा है। गुरुवार को कप्तान रोहित शर्मा और स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव के साथ उनके कुछ फोटो सामने आए। आइए आपको बताते हैं कि ये अनजान गेंदबाज कौन है…

माइनर क्रिकेट लीग खेल चुके हैं सिद्धार्थ मतानी

इस गेंदबाज का नाम सिद्धार्थ मतानी है। मतानी स्पिन गेंदबाज हैं और वह यूएसए में रहते हैं। सिद्धार्थ माइनर क्रिकेट लीग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। नॉर्दर्न कैलिफोर्निया क्रिकेट एसोसिएशन (NCCA) के तहत कई टीमों के लिए खेलते हुए सिद्धार्थ मतानी ने 141 मैचों में 2335 रन बनाए हैं और 172 विकेट लिए हैं। मुंबई में जन्मे मतानी इससे पहले सूर्यकुमार यादव के खिलाफ खेल चुके हैं। हालांकि उन्हें कभी आईपीएल या फिर मुंबई के लिए खेलने का मौका नहीं मिला।

विराट कोहली नहीं पहुंचे न्यूयॉर्क

आपको बता दें कि फिलहाल टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली टीम से नहीं जुड़े हैं। वह कुछ दिन बाद न्यूयॉर्क पहुंचेंगे। कहा जा रहा है कि वह भारत-बांग्लादेश के बीच होने वाले वार्मअप मैच को मिस कर सकते हैं। विराट ने बीसीसीआई से ब्रेक की अनुमति मांगी थी। हालांकि भारतीय खिलाड़ियों समेत कोचिंग और अन्य स्टाफ न्यूयॉर्क पहुंच चुका है। रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल रिंकू सिंह भी अमेरिका पहुंच चुके हैं। वह आईपीएल फाइनल की वजह से न्यूयॉर्क नहीं पहुंच पाए थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ