---विज्ञापन---

अर्जुन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी हुए बुरी तरह से फेल, टीम को मिली शर्मनाक हार

Arjun Tendulkar and Vaibhav Suryavanshi: टीम इंडिया के 2 उभरते हुए खिलाड़ी फिलहाल आईपीएल 2026 की तैयारी कर रहे हैं. वैभव सूर्यवंशी और अर्जुन तेंदुलकर ने हाल में ही अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन अब दोनों ही बुरी तरह से फेल हो गए हैं. जिसके कारण ही एक बार फिर से दोनों की चर्चा शुरू हो गई है.

---विज्ञापन---

Arjun Tendulkar and Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2026 जल्द ही शुरू होने वाला है. जिसकी तैयारी के लिए सभी खिलाड़ी अलग-अलग टूर्नामेंट में खेल रहे हैं. अर्जुन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी दोनों ही डीवाई पाटिल टी20 टूर्नामेंट में खेल रहे हैं. जहां पर दोनों ही खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे. ये दोनों ही खिलाड़ी ब्लू टीम के लिए खेल रहे हैं. 2 मार्च को ब्लू टीम का मुकाबला केनरा बैंक के साथ था जिसमें टीम को हार का सामना करना पड़ा है. वैभव बल्लेबाजी में फ्लॉप साबित हुए तो वहीं अर्जुन तेंदुलकर ने गेंदबाजी करते हुए जमकर रन लुटाए. 

वैभव का बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा

केनरा बैंक के साथ हुए इस मुकाबले में ब्लू टीम ने पहले बल्लेबाजी की लेकिन टीम के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी नाकाम रहे. टीम के लिए इस मैच में 20 ओवर खेलना भी भारी पड़ गया. ब्लू टीम 17.2 ओवरों में महज 136 रन बनाकर सिमट गई. वैभव टीम के लिए ओपनिंग करने के लिए उतरे लेकिन केवल 20 रनों की पारी ही खेल पाए. 14 गेंदों की इस पारी में उन्होंने 146 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हुए 4 चौके जड़े.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने संजू सैमसन से मांगा था ये स्पेशल गिफ्ट, धमाकेदार पारी देखकर बन गए फैन

अर्जुन की गेंदबाजी और बल्लेबाजी भी रही फ्लॉप

अर्जुन तेंदुलकर के लिए ये मैच भुलाने वाला ही रहा. उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 8 गेंदों का सामना किया लेकिन महज 5 रन ही बना पाए. इसके बाद जब बारी गेंदबाजी की आई तो उन्होंने सिर्फ एक ओवर की गेंदबाजी की, जिसमें उन्होंने 19 रन लुटाए. बल्लेबाजों ने उनकी क्लास लगाते हुए चौकों छक्कों की बरसात कर दी और अर्जुन अपनी लय भूलते हुए नजर आए. इससे पिछले वाले मैच में अर्जुन ने अर्धशतकीय पारी खेली थी.

---विज्ञापन---

इन दोनों के खराब प्रदर्शन के चलते टीम को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा. केनरा बैंक ने लक्ष्य को 12वें ओवर में ही हासिल कर लिया. महज 11.2 ओवर में टीम ने 139 रन बनाकर मुकाबला अपना कर लिया. वैभव और अर्जुन की टीम के लिए ये टूर्नामेंट में पहली हार रही. 

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: भारत के खिलाफ ऐसी होगी इंग्लैंड की प्लेइंग 11! सेमीफाइनल के लिए करेंगे बड़ा बदलाव?

---विज्ञापन---

First published on: Mar 02, 2026 10:40 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola