T20 WC 2024: ऑस्ट्रेलिया को दोबारा वर्ल्ड कप नहीं जीतने देगी ये टीम, दिग्गज ने चैंपियंस को दी चेतावनी

T20 World Cup 2024: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क (Michael Clarke) ने अपनी टीम को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया को एक टीम से बचके रहना होगा। वो उसके लिए सबसे बड़ा खतरा है।

T20 World Cup 2024 Australia

T20 World Cup 2024 Australia

T20 World Cup 2024: T20 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस का एक्साइटमेंट चरम पर है। इस बार वर्ल्ड कप में कई उलटफेर होने की संभावना है क्योंकि पहली बार 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, भारत और पाकिस्तान जैसी टीमों को वर्ल्ड कप का प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया एक बार 2021 में वर्ल्ड कप जीत चुकी है। ऐसे में उसे फेवरेट टीम्स में गिना जा रहा है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विश्व विजेता कप्तान माइकल क्लार्क ने अपनी टीम को चेतावनी दी है।

विज्ञापन

भारतीय टीम खतरा

माइकल क्लार्क का कहना है कि ऑस्ट्रेलिया का दूसरी बार टी-20 विश्व कप जीतना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के दूसरी बार वर्ल्ड कप जीतने की संभावनाओं के लिए सबसे बड़ा खतरा है। क्लार्क का मानना है कि भारतीय टीम ने विश्व कप से पहले काफी क्रिकेट खेला है। ऐसे में उसकी तैयारियां बेहतरीन हैं। इस आधार पर उसे फेवरेट टीम माना जा रहा है। क्लार्क ने ईएसपीएन पर कहा- “विश्व कप की पसंदीदा टीमों में भारत शीर्ष पर है। उन्होंने काफी ज्यादा क्रिकेट खेला है। उनकी अब तक की तैयारी बेहद शानदार रही है। हालांकि अमेरिका परिस्थितियां भारत की तुलना में काफी अलग हैं, लेकिन कई समानताएं भी हैं, जिनकी खिलाड़ियों की आदत होगी।”

विज्ञापन

स्पिन के विकल्प का रिस्क

टीम इंडिया ने अपने स्क्वाड में चार स्पिन गेंदबाजी विकल्प रखे हैं। क्लार्क का मानना है कि ये थोड़ा रिस्क वाला निर्णय है। क्लार्क ने कहा- ”रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल ऑलराउंडर के तौर पर और कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल एक्सपर्ट स्पिनर हैं। क्लार्क ने कहा कि मुझे लगता है कि भारत ने स्पिन पर बहुत ज्यादा निर्भर होकर थोड़ा रिस्क लिया है, लेकिन जितना मैं कैरेबियाई परिस्थितियों को जानता हूं, उससे देखकर कह सकता हूं कि आप स्पिन को कैसे खेलते हैं, यह इस बात पर निर्भर करता है। क्लार्क ने आगे कहा कि विश्व कप जीतने के मामले में मेरे लिए सबसे बड़ा खतरा भारत है।”

विज्ञापन

टीम इंडिया बड़ी दावेदार

आपको बता दें कि इंग्लैंड की टीम ने दो बार (2010, 2022) में टाइटल जीता था। जबकि टीम इंडिया 2007 में उद्घाटन संस्करण जीत चुकी है। हालांकि इस बार वेस्ट इंडीज को भी घरेलू परिस्थितियों के चलते बड़ा दावेदार माना जा रहा है, लेकिन ज्यादातर एक्सपर्ट्स ने टीम इंडिया को बड़ा दावेदार बताया है। टीम इंडिया न्यूयॉर्क पहुंचकर अपनी तैयारियों में जुटी चुकी है। भारतीय टीम 1 जून को बांग्लादेश के खिलाफ वार्मअप मैच खेलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ