---विज्ञापन---

खेल angle-right

T20 WC 2024: स्टार खिलाड़ी का वर्ल्ड कप खेलना मुश्किल, अमेरिका ने वीजा देने से किया इनकार

T20 World Cup 2024 Sandeep Lamichhane: नेपाल के स्टार खिलाड़ी संदीप लामिछाने को वीजा देने से इनकार कर दिया गया है। ये दूसरी बार है जब संदीप का वीजा रिजेक्ट हुआ है।

---विज्ञापन---

T20 World Cup 2024 Sandeep Lamichhane: टी-20 विश्व कप के लिए ज्यादातर टीमें अमेरिका पहुंच चुकी हैं। कुछ टीमें वार्मअप मैच भी खेल रही हैं। जहां विश्व कप के लिए उनकी तैयारियां देखने को मिल रही हैं। विश्व कप की शुरुआत 2 जून से होगी, लेकिन इससे पहले नेपाल की टीम को बड़ा झटका लग गया है। स्टार खिलाड़ी संदीप लामिछाने को वीजा देने से इनकार कर दिया गया है।

वर्ल्ड कप खेलना मुश्किल

अमेरिकी दूतावास की ओर से लामिछाने को वीजा देने से इनकार करने के बाद उनके टी-20 विश्व कप में खेलने की संभावना बहुत कम हो गई है। हो सकता है कि उन्हें विश्व कप से बाहर होना पड़े। नेपाल क्रिकेट की ओर से गुरुवार को लामिछाने के वीजा के बारे में डिटेल दी गई। इससे पहले भी संदीप को वीजा देने से इनकार कर दिया गया था। संदीप स्टार खिलाड़ी होने के साथ-साथ विवादास्पद प्लेयर भी हैं। उन पर रेप का आरोप लगाया गया था। उन्हें दी गई आठ साल की सजा को इस महीने एक अपील पर रद्द कर दिया गया था। उन्हें बरी कर दिया गया है।

---विज्ञापन---

कई प्रयास किए गए

नेपाल की टीम लामिछाने को शामिल करना चाहती थी, लेकिन इससे इनकार कर दिया गया है। पूर्व कप्तान ने पिछले सप्ताह कहा था कि उनका अमेरिकी वीजा अस्वीकार कर दिया गया है। इस निर्णय को उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया था। नेपाल क्रिकेट एसोसिएशन ने कई एजेंसियों के जरिए अमेरिकी दूतावास से संपर्क किया था। हालांकि लामिछाने के लिए किए गए सभी प्रयासों के बाद वीजा देने से इनकार कर दिया गया। नेपाल क्रिकेट के पोस्टर बॉय रहे संदीप लामिछाने को वीजा न दिए जाने पर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। उन्हें पहले बलात्कार का दोषी पाए जाने के कारण मूल टीम में शामिल नहीं किया गया था। बाद में ये संभावना जताई जा रही थी कि यदि उन्हें वीजा मिल जाता है तो उन्हें टीम में शामिल किया जा सकता है।

---विज्ञापन---

आपको बता दें कि नेपाल की टीम को ग्रुप-डी में रखा गया है। जिसमें बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, नेपाल और नीदरलैंड की टीमें शामिल हैं। नेपाल की टीम अपना पहला मुकाबला नीदरलैंड के खिलाफ 4 जून को खेलेगी।

---विज्ञापन---

टी20 विश्व कप 2024 के लिए नेपाल की टीम

टीम: रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, आसिफ शेख, अनिल कुमार साह, कुशल मल्ला, ललित राजबंशी, करण केसी, गुलशन झा, सोमपाल कामी, प्रतीस जीसी, संदीप जोरा, अविनाश बोहरा, सागर ढकाल, कमल सिंह ऐरी।

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: विराट-रोहित नहीं, टी20 विश्व कप में सिर्फ इस भारतीय ने ठोकी है सेंचुरी 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: यशस्वी बाहर, अक्षर की एंट्री…ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की परफेक्ट Playing XI 

ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: ऑस्ट्रेलिया को दोबारा वर्ल्ड कप नहीं जीतने देगी ये टीम, दिग्गज ने चैंपियंस को दी चेतावनी 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND Vs PAK: वेन्यू बदलने से लेकर ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे तक, पढ़ें विश्व कप में भारत-पाक मैच के विवाद 

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024 के बाद संन्यास ले सकते हैं ये 5 क्रिकेटर, 2 भारतीय खिलाड़ी शामिल

First published on: May 30, 2024 08:33 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola