T20 WC 2024: यशस्वी बाहर, अक्षर की एंट्री...ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की परफेक्ट Playing XI

T20 World Cup 2024: वर्ल्ड कप में Team India की Playing XI कैसी रहनी चाहिए, इसे लेकर कई सुझाव सामने आ रहे हैं। अब एक प्लेइंग इलेवन सामने आई, जिसका कॉम्बिनेशन बेहतर हो सकता है।

Team India Playing 11

Team India Playing 11

T20 World Cup 2024: भारतीय टीम न्यूयॉर्क पहुंचकर टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटी है। टीम इंडिया 1 जून को बांग्लादेश के खिलाफ अपना इकलौता वार्मअप मैच खेलेगी। जिसमें 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले को लेकर प्लेइंग इलेवन की स्थिति साफ दिखाई दे सकती है। वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का कॉम्बिनेशन क्या रह सकता है। पहले मैच में प्लेइंग इलेवन क्या होनी चाहिए, इसे लेकर कयासों का दौर जारी है। आइए हम आपको बताते हैं कि टीम इंडिया की परफेक्ट प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।

विज्ञापन

विराट कोहली कर सकते हैं ओपनिंग

कहा जा रहा है कि यशस्वी जायसवाल के बजाय विराट कोहली टीम इंडिया के ओपनर हो सकते हैं। रोहित शर्मा के साथ वे ओपनिंग जोड़ी में रह सकते हैं। टीम इंडिया दाएं-बाएं का कॉम्बिनेशन रखने के बजाय अपने अनुभव पर जा सकती है। जायसवाल के लिए शुरुआती मैचों में जगह बनाना मुश्किल हो सकता है। बाद में हो सकता है कि उन्हें यूएसए या कनाडा जैसी किसी एक टीम के खिलाफ मौका दिया जाए।

विज्ञापन

नंबर-3 पर आ सकते हैं सूर्या

अब बात आती है कि टॉप के 3 बल्लेबाज कौन होंगे? हो सकता है कि सूर्यकुमार यादव को एक स्थान ऊपर नंबर-3 पर खेलने का मौका दिया जाए। टीम इंडिया चाहेगी कि शुरुआत से ही अटैक करे। इस वजह से सूर्या को 4 के बजाय 3 पर खिलाया जा सकता है। इसके बाद नंबर-4 पर ऋषभ पंत जैसे विस्फोटक बल्लेबाज को मौका मिल सकता है। ऋषभ पंत का बाएं हाथ का बल्लेबाज होना टीम इंडिया के लिए काफी फायदेमंद रहेगा। जबकि नंबर 5 पर उप-कप्तान हार्दिक पांड्या की जगह पक्की मानी जा रही है। नंबर-6 पर संजू सैमसन या शिवम दुबे में से किसी को मौका मिल सकता है।

विज्ञापन

मिडल ऑर्डर में फंसा पेच

मिडल ऑर्डर में भारतीय टीम के सामने थोड़ी समस्या रहेगी। इसमें दो विकल्प हैं। शिवम दुबे या फिर संजू सैमसन में से किसे मौका मिलना चाहिए? यहां पेच फंसा हुआ है। भारतीय टीम के पास बाएं हाथ के काफी विकल्प हैं। टीम के पास ऋषभ पंत, शिवम दुबे, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा जैसे विकल्प हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि संजू सैमसन को मौका दिया जा सकता है। नंबर-7 पर अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को मौका मिल सकता है।

विज्ञापन

अक्षर पटेल मजबूत दावेदार

नंबर-8 पर युजवेंद्र चहल और अक्षर पटेल में से अक्षर को मौका दिया जा सकता है। अक्षर काफी अच्छी बल्लेबाजी भी करते हैं। टी 20 जैसे फॉर्मेट में गेंदबाजी के साथ ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी टीम इंडिया के लिए एक बोनस साबित हो सकती है। अक्षर एक बेहतरीन फील्डर भी हैं। ऐसे में स्पिनर के तौर पर चहल के बजाय अक्षर को मौका दिया जा सकता है। फिर जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज का ऑर्डर रखा जा सकता है। बहरहाल, 9 खिलाड़ियों को लेकर तो स्थिति स्पष्ट दिखाई दे रही है, लेकिन 2 को लेकर पेच फंसा है। कुछ चीजें पिच और मैच की परिस्थितियों पर भी निर्भर करेंगी। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया पहले मैच में किस कॉम्बिनेशन के साथ उतरती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन 

1- विराट कोहली, 2- रोहित शर्मा, 3- सूर्यकुमार यादव, 4- ऋषभ पंत, 5- हार्दिक पांड्या, 6- संजू सैमसन, 7- रवींद्र जडेजा, 8- अक्षर पटेल, 9- जसप्रीत बुमराह, 10- कुलदीप यादव, 11- मोहम्मद सिराज

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ