T20 World Cup 2024: विराट-रोहित नहीं, टी20 विश्व कप में सिर्फ इस भारतीय ने ठोकी है सेंचुरी

T20 World Cup 2024 Suresh Raina: टी20 विश्व कप 2024 का श्रीगणेश होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। 2 जून से ICC के इस मेगा इवेंट का आगाज होगा। टी20 विश्व कप में 11 शतक ही लगे हैं। इस लिस्ट में सिर्फ 1 ही भारतीय का नाम है।

Suresh Raina only Indian to score a century in T20 World Cup Virat Kohli Rohit Sharma

टी20 विश्व कप में अब तक लगी हैं 11 सेंचुरी।

T20 World Cup 2024 Suresh Raina: टी20 विश्व कप 2024 का श्रीगणेश होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। 2 जून से ICC के इस मेगा इवेंट का आगाज होगा। टी20 विश्व कप की शुरुआत 2007 में हुई थी। इस बार टूर्नामेंट का 9वां सीजन खेला जाएगा। अमेरिका और वेस्टइंडीज संयुक्त रूप से इसकी मेजबानी कर रहा है। विश्व कप 2024 में 20 टीमें खिताब के लिए भिड़ने को तैयार हैं। भारतीय टीम पहले ही अमेरिका पहुंच चुकी है और रोहित शर्मा एंड कंपनी ने प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन

टी20 विश्व कप में लगे 11 शतक

टी20 विश्व कप में एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड बने हैं। हालांकि क्रिकेट के इस सबसे छोटे प्रारूप के विश्व कप में 11 शतक ही लगे हैं। इस लिस्ट में सिर्फ 1 ही भारतीय का नाम है। यह इंडियन प्लेयर रोहित शर्मा या विराट कोहली नहीं बल्कि तूफानी बल्लेबाज सुरेश रैना हैं। सुरेश रैना ने 2 मई 2010 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरी ठोकी थी। उन्होंने 168.33 की बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 60 गेंदों पर 101 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 5 छक्के भी लगाए थे। इसके बाद से 5 टी20 विश्व कप हो चुके हैं, लेकिन कोई भी भारतीय बल्लेबाज शतक नहीं लगा पाया है।

विज्ञापन

गेल ने लगाए हैं 2 शतक

टी20 विश्व कप में क्रिस गेल इकलौते बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 2 शतक लगाए हैं। गेल ने 2007 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ और 2016 में इंग्लैंड के विरुद्ध सेंचुरी ठोकी थी। उनके अलावा सुरेश रैना, महेला जयवर्धने, ब्रेंडन मैकुलम, एलेक्स हेल्स, अहमद शहजाद, तमीम इकबाल, जोस बटलर, राइली रूसो और ग्लेन फिलिप्स ने 1-1 शतक लगाया है।

विज्ञापन

टी20 विश्व कप में शतक लगाने वाले बल्लेबाज

क्रिस गेल: 117 रन
सुरेश रैना: 101 रन
महेला जयवर्धने: 100 रन
ब्रेंडन मैकुलम: 123 रन
एलेक्स हेल्स: 116 रन
अहमद शहजाद: 111 रन
तमीम इकबाल: 103 रन
क्रिस गेल: 100 रन
जोस बटलर: 101 रन
राइली रूसो: 109 रन
ग्लेन फिलिप्स: 104 रन

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ