USA vs PAK: आउट या नॉट आउट? सुपर ओवर में कैच पर मचा बवाल

T20 World Cup 2024 USA vs PAK Super Over: यूएसए और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में मिलिंद कुमार (Milind Kumar) के कैच पर बवाल मचता नजर आया।

PAK vs USA Super Over Milind Kumar Catch

PAK vs USA Super Over Milind Kumar Catch

T20 World Cup 2024 USA vs PAK Super Over: सांसें रोक देने वाले मैच में पाकिस्तान को करारी हार का सामना करना पड़ा। गुरुवार को टेक्सास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में यूएसए की टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए पाकिस्तान को बुरी तरह शिकस्त दी। इस मुकाबले का नतीजा सुपर ओवर में निकला। सुपर ओवर में रोमांच का वो नजारा देखने को मिला कि क्रिकेटप्रेमियों की मानो सांसें ही अटक गईं। सुपर ओवर में एक कैच पर बवाल मचता भी नजर आ रहा है। इस पर पाकिस्तान के फैन सवाल उठा रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि पूरा मामला क्या है?

विज्ञापन

इफ्तिखार ने फुल टॉस पर खेला बड़ा शॉट

हुआ यूं कि मुकाबला 159 रन पर टाई होने के बाद मैच सुपर ओवर में गया। यूएसए पहले बल्लेबाजी करने उतरी तो उसने इस ओवर में 18 रन ठोक डाले। अब 19 रनों का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम की तरफ से ​इफ्तिखार अहमद और शादाब खान खेलने आए। पहली गेंद पर इफ्ति​खार कोई रन नहीं ले पाए। दूसरी पर उन्होंने चौका जड़ दिया। फिर तीसरी गेंद को सौरभ नेत्रवलकर ने वाइड फेंक दिया। अब इसी गेंद को दोबारा डाला गया तो इफ्तिखार ने फुल टॉस का फायदा उठाकर बॉल को बाउंड्री पार कराने की सोची, लेकिन वे चूक गए।

विज्ञापन

मिलिंद कुमार ने पकड़ा बेहतरीन कैच

इधर लॉन्ग ऑफ की ओर खड़े फील्डर मिलिंद कुमार ने शानदार डाइव लगाई और बॉल को जमीन के बेहद करीब से पकड़ लिया। मिलिंद के इस कैच पर अंपायर को डिसीजन लेने में दिक्कत हुई तो मामला थर्ड अंपायर के पास गया। जहां उन्होंने बार-बार रिप्ले देखा। अंपायर ने हर एंगल से इसे देखने की कोशिश की। सबसे पहले आगे से देखा गया कि कहीं बॉल ने ग्राउंड तो टच नहीं किया था या फिर कैच लेते वक्त बॉल क्या वाकई मिलिंद की उंगलियों में ही फंसी हुई थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

अंपायर ने माना क्लीन कैच

जब सामने से डिसीजन लेने में परेशानी हुई तो पीछे वाले कैमरे से मिलिंद के कैच को देखा गया। जिसमें लगा ​कि मिलिंद जब गिरे तो उनकी उंगलियां में फंसी गेंद ग्राउंड से कुछ इंच की दूरी पर थी। ये बेहद करीबी मामला था। आखिरकार अंपायर इस फैसले पर पहुंचे कि ये क्लीन कैच था और इफ्तिखार को आउट करार दे दिया गया। उनके आउट होने के बाद पाकिस्तान की टीम अगली तीन गेंदों में 8 रन ही बना सकी और 5 रन से मुकाबला हार गई।

विज्ञापन

भड़क गए पाकिस्तान के फैंस

मिलिंद के इस कैच पर पाकिस्तानी फैंस सवाल उठाते नजर आ रहे हैं। यूजर्स ने एक्स पर लिखा- सुपर ओवर में वाइड बॉल नहीं दी गई और गेंद जमीन को छूने के बावजूद कैच आउट दे दिया गया। क्या यूनिवर्स चाहता था कि यूएसए जीते। वहीं एक यूजर ने खराब अंपायरिंग पर सवाल उठाकर पाकिस्तान की हार को पचाने की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ