USA ने पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराकर किया बड़ा उलटफेर, ये 5 खिलाड़ी रहे PAK के गुनहगार

T20 World Cup 2024 USA vs PAK: यूएसए की टीम ने पाकिस्तान को हराकर टी-20 वर्ल्ड कप का बड़ा उलटफेर कर दिया है। इस मैच का नतीजा सुपर ओवर से निकला। जिसे यूएसए की टीम ने जीता।

T20 World Cup 2024 USA vs PAK

T20 World Cup 2024 USA vs PAK

T20 World Cup 2024 USA vs PAK: सांसें रोक देने वाला मैच खेलकर यूएसए ने टी-20 विश्व कप में बड़ा उलटफेर कर दिया है। यूएसए की टीम ने पाकिस्तान को सुपर ओवर में करारी हार थमाकर इतिहास रचा। इस मैच ने क्रिकेटप्रेमियों को चौंका दिया है। गुरुवार को टेक्सास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में खेले गए विश्व कप के 11वें मैच में यूएसए ने पाकिस्तान को करारा झटका दिया। विश्व कप का पहला मैच खेल रही पाकिस्तान की टीम सुपर ओवर में 5 रन से हार गई।

विज्ञापन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम के तीन बल्लेबाज 5 ओवर के अंदर ही आउट हो गए। फिर जैसे-तैसे पाकिस्तान ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 159 रन बनाए। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएसए की टीम की शुरुआत शानदार रही। 5 ओवर तक उसका कोई विकेट नहीं गिरा। फिर ओपनर स्टीवन टेलर के आउट होने के बाद कप्तान मोनांक पटेल और एंड्रीस गूस ने मिलकर बाजी पलट दी। आखिरी ओवर में मुकाबला टाई रहा। फिर यूएसए ने सुपर ओवर में 18 रन बनाए। जिसका पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम महज 13 रन बना सकी। आइए जानते हैं पाकिस्तान की हार के 5 गुनहगार कौन हैं…

विज्ञापन

मोहम्मद रिजवान 

पाकिस्तान के ओपनर मोहम्मद रिजवान खराब बल्लेबाजी करते हुए आउट हुए। रिजवान ने 8 गेंदों में महज 9 रन बनाए। उन्हें दूसरे ओवर में सौरभ नेत्रवलकर ने स्लिप के फील्डर के हाथों कैच दिलाकर पवेलियन भेजा। स्टीवन टेलर ने बेहतरीन कैच लेकर रिजवान को झटका दिया।

विज्ञापन

उस्मान खान 

तीसरे नंबर पर उतरे उस्मान खान फ्लॉप रहे। वह महज 3 गेंदों में 3 रन ही बना पाए। उस्मान को तीसरे ओवर में नास्तुष केन्जीगे ने नीतीश कुमार के हाथों कैच पकड़वाकर आउट किया।

विज्ञापन

फखर जमां 

चौथे नंबर पर उतरे पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज फखर जमां भी इस मुकाबले में फ्लॉप रहे। फखर 7 गेंदों में महज 11 रन बनाकर आउट हुए। वह पांचवें ओवर में अली खान की गेंद पर स्टीवन टेलर के हाथों आउट हुए।

विज्ञापन

आजम खान 

इस मैच में आजम खान छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। फखर जमां के आउट होने के बाद कप्तान बाबर आजम को उनसे दूसरे छोर पर बड़े स्कोर की उम्मीद थी, लेकिन वे पहली ही बॉल पर आउट हो गए। उन्हें नास्तुष केन्जीगे ने एलबीडब्ल्यू कर पवेलियन का रास्ता दिखाया।

विज्ञापन

शाहीन अफरीदी 

बल्लेबाजी के बाद पाकिस्तान की टीम गेंदबाजी में भी फ्लॉप रही। पाकिस्तान की टीम 5वें ओवर तक एक भी विकेट नहीं ले पाई। पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज शाहीन अफरीदी की इस मैच में खूब कुटाई हुई। उन्होंने पहले तीन ओवर में बिना विकेट लिए 26 रन दिए। शाहीन अपने आखिरी ओवर में भी विकेट नहीं चटका सके। शाहीन ने 18वें ओवर में 7 रन दिए। इस तरह शाहीन इस मैच में 4 ओवर में 33 रन देकर खाली हाथ रहे। मोहम्मद आमिर ने अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन सुपर ओवर में वह फ्लॉप रहे। उन्होंने 18 रन लुटाए।

पाकिस्तान के साथ उलटफेर 

यूएसए रैंकिंग में 18वें नंबर की टीम है। उसने विश्व की छठे नंबर की टीम पाकिस्तान को रौंदकर अपने मंसूबे बता दिए हैं। वहीं पाकिस्तान के साथ दो साल में ये दूसरा बड़ा उलटफेर है। पिछले विश्व कप 2022 में उसे जिम्बाब्वे ने हराकर बड़ा उलटफेर किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ