T20 WC 2024: 'जडेजा को नहीं होना चाहिए टीम का हिस्सा..' पूर्व दिग्गज का बड़ा बयान

T20 WC 2024 Tom Moody Reaction Ravindra Jadeja: आगामी टी20 विश्व कप 2024 के लिए जल्द ही बीसीसीआई टीम इंडिया का ऐलान कर सकती है। उससे पहले पूर्व दिग्गज ने रवींद्र जडेजा को टीम में शामिल नहीं करने की सलाह दी है।

Ravindra Jadeja

रवींद्र जडेजा

T20 WC 2024 Tom Moody Reaction Ravindra Jadeja: आईसीसी टी20 विश्व कप इस साल अमेरिका और वेस्टइंडीज हो रहा है। 2 जून से शुरू होने वाले क्रिकेट के इस महासंग्राम की दोनों देश मिलकर मेजबानी कर रहे है। सभी देश टी20 विश्व के लिए अपनी बेस्ट टीम का ऐलान करने वाले हैं। अभी न्यूजीलैंड ने इस टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम का ऐलान किया है। वहीं अभी तक टी20 विश्व के लिए टीम इंडिया का ऐलान नहीं किया गया है। वहीं अब टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को लेकर पूर्व दिग्गज ने बड़ा बयान दिया है।

विज्ञापन

जडेजा को नहीं होना चाहिए टीम का हिस्सा

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी टॉम मूडी ने ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को लेकर कहा कि मुझे नहीं लगता है कि जडेजा को टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम इंडिया का हिस्सा होना चाहिए। एक स्पिनर के तौर पर वो काफी बेहतर है, लेकिन टीम में सातवें नंबर पर बैटिंग के लिए जडेजा बिल्कुल भी एक बढ़िया विकल्प नहीं है। जडेजा का स्ट्राइक रेट बेहद खराब है और सातवें नंबर पर आपको एक बेहतर बल्लेबाज की जरूरत होती है, जो टीम के लिए रन बनाए।

विज्ञापन

पठान ने भी किया मूडी का समर्थन

तो वहीं टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने मूडी का समर्थन करते हुए कहा कि टी 20 विश्व कप के लिए हमारा टॉप और मिडिल ऑर्डर तो ठीक है, लेकिन अगर टीम रवींद्र जडेजा को सातवें नंबर के बल्लेबाज के तौर पर देखे तो टीम इंडिया को एक अच्छे फिनिशर की जरूरत है लेकिन जडेजा के इस साल के आकड़े उस हिसाब से बिल्कुल नहीं है। साथ ही जडेजा का स्ट्राइक रेट भी काफी चिंता का विषय है।

विज्ञापन

जडेजा का खराब फार्म बरकरार

टीम इंडिया के शानदार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा इस वक्त खराब फार्म के जूझ रहे हैं। चेन्नई की तरफ से खेलने वाले जडेजा का इस बार का आईपीएल प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। जडेजा गेंद से थोड़ा कमाल रहे है, लेकिन इस सीजन में उनका बल्ला आग नहीं उगल रहा है। जडेजा ने 9 मैचों में मात्र 253 रन बनाए है। उनको विकेट भी सिर्फ 5 विकेट मिले है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ