---विज्ञापन---

खेल

LSG vs MI: मैच से पहले लखनऊ के लिए बड़ी खुशखबरी, मैदान पर लौटा खतरनाक खिलाड़ी

IPL 2024 LSG vs MI Mayank Yadav Injury Update: मुंबई इंडियंस के साथ होने वाले मैच से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। टीम का खतरनाक खिलाड़ी पूरी तरह से फिट हो गया है।

IPL 2024 LSG vs MI Mayank Yadav Injury Update: आईपीएल 2024 में आज 48वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। प्वाइंट्स टेबल में जहां लखनऊ की टीम पांचवें तो वहीं मुंबई 9वें पायदान पर है।

मुंबई इंडियंस मैच को जीतकर अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जीवित रखना चाहेगी। वहीं इस मैच से पहले मुंबई इंडियंस टीम की मुश्किलें बढ़ाने लखनऊ का एक खतरनाक खिलाड़ी टीम में वापस लौट आया है। जो आज मैदान पर खेलते हुए दिखाई देगा।

---विज्ञापन---

पूरी तरह फिट हुए मयंक यादव

लखनऊ सुपर जायंट्स के युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव की कई मैचों के बाद टीम में वापसी हो गई है। इस सीजन मयंक ने अपनी कमाल की गेंदबाजी से काफी ज्यादा प्रभावित किया है। बीच में इंजरी के चलते मयंक टीम से बाहर हो गए थे लेकिन अब ये तेज गेंदबाज पूरी तरह से फिट होकर मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच खेलने के लिए तैयार है।

---विज्ञापन---

टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने जानकारी देते हुए बताया कि मयंक यादव ने अब सभी फिटनेस टेस्ट पास कर लिए हैं और वे पूरी तरह से फिट हैं। उनकी टीम में वापसी के बाद हम काफी उत्साहित है।

आईपीएल 2024 में रहा शानदार प्रदर्शन

मयंक यादव इस बार अपना पहला आईपीएल सीजन खेल रहे हैं। आईपीएल 2024 ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मयंक पर भरोसा जताया था। अभी तक आईपीएल 2024 में मयंक ने कमाल प्रदर्शन किया है।

---विज्ञापन---

आईपीएल 2024 में मयंक ने इस सीजन की सबसे तेज गेंद भी डाली है। मयंक ने एक मैच में 156.7 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली थी। अभी तक इस सीजन में मयंक 6 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। अब एक बार से टीम को मयंक से ऐसे ही शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: क्या स्टार खिलाड़ी के साथ हो रही नाइंसाफी? शानदार प्रदर्शन के बाद हो सकता है टीम इंडिया से इग्नोर

ये भी पढ़ें:- IPL 2024 Orange Cap: रोहित, गिल और संजू से आगे निकले ऋषभ पंत; अब कोहली की बारी

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: न अय्यर…न हर्षित, शाहरुख खान ने इस खिलाड़ी को टीम में शामिल करने की उठाई मांग

First published on: Apr 30, 2024 12:48 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola