जय शाह ने दिया सूर्या-गंभीर को बड़ा टारगेट, क्या उम्मीदों पर खरे उतरेंगे कप्तान और कोच?

Jay Shah: जय शाह ने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर के लिए बड़ा मैसेज दिया है. उन्होंने टीम इंडिया की आगे की तैयारियों पर फोकस करने को कहा है, खासकर 2028 में होने वाले लॉस एंजिल्स समर ओलंपिक को लेकर तैयारी पर जोर दिया.

Jay Shah Suryakumar Gambhir

Jay Shah, Gautam Gambhir and Suryakumar Yadav

Jay Shah Message For Suryakumar Yadav and Gautam Gambhir: आईसीसी के चेयरमैन जय शाह ने टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर को एक मैंसेज दिया है. उन्होंने गुजारिश की है कि वो टीम को सही दिशा में आगे बढ़ाते रहें, कड़ी मेहनत करते रहें और अवॉर्ड जीतते रहें.

विज्ञापन

इस जोड़ी का जलवा

गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव के कार्यकाल में, भारत ने अभी तक कोई भी बाइलेट्रल टी20 इंटरनेशनल सीरीज नहीं हारी है. अपने अजेय रिकॉर्ड के साथ-साथ, इस जोड़ी ने भारत को एशिया कप और, हाल ही में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में जीत दिलाई है. अब जब वर्ल्ड कप खत्म हो चुका है, तो जय शाह चाहते हैं कि भारतीय टीम लॉस एंजिल्स में होने वाले 2028 समर ओलंपिक और उसके बाद के लिए तैयारी करे.

विज्ञापन

ओलंपिक पर जोर

जय शाह ने एक कार्यक्रम में कहा, ‘मेरे पास सूर्या और गौतम भाई के लिए एक मैसेज है- शिखर से नीचे गिरने में सिर्फ कुछ महीने लगते हैं, जबकि नीचे से ऊपर तक पहुंचने में कई साल लग जाते हैं. कड़ी मेहनत करते रहें और अवॉर्ड जीतते रहें. जब मैं बीसीसीआई में था, तो मैंने 2028 ओलंपिक तक का प्लान बनाया. अब मैं आईसीसी में हू और बीसीसीआई की कमान दूसरों के हाथों में है. आप सभी को 2030, 2031 और यहां तक कि 2036 के लिए भी तैयारी करनी चाहिए.’

विज्ञापन

बांग्लादेश विवाद पर बोले शाह

पहली बार जय शाह ने भारत और श्रीलंका में हुए टी20 वर्ल्ड कप के आयोजन के दौरान उन्हें जिन चुनौतियों का सामना करना पड़ा, उनके बारे में भी बात की, और इस बात को दोहराया कि कोई भी टीम नहीं, बल्कि संगठन सबसे पहले आता है. उन्होंने कहा, ‘ये आईसीसी वर्ल्ड कप बहुत अहम था, क्योंकि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले इस बात को लेकर काफी चर्चा थी कि क्या कुछ टीमें इसमें हिस्सा लेंगी और वर्ल्ड कप कैसे आगे बढ़ेगा. आईसीसी चेयरमैन के तौर पर, मैं यह कह सकता हूं कि कोई भी टीम संगठन से बड़ी नहीं होती, और कोई भी एक टीम मिलकर संगठन नहीं बनाती. एक संगठन सभी टीमों का एक मिला-जुला रूप होता है.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ