T20 World Cup 2024 की विजेता भारतीय टीम के खिलाड़ी अब अपने-अपने घर पहुंच रहे हैं। विजेता टीम के खिलाड़ी बृहस्पतिवार को सुबह बारबाडोस से सीधा नई दिल्ली पहुंचे थे। यहां खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात की थी। इसके बाद चैंपियन खिलाड़ियों का मुंबई में बीसीसीआई ने भव्य स्वागत किया था। खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की चमचमाती हुई ट्रॉफी के साथ खुली बस में सवार होकर फैंस का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। अब खिलाड़ी अपने-अपने घर पहुंच रहे हैं तो वहां भी उनका अलग अंदाज में स्वागत किया जा रहा है। इस बीच मोहम्मद सिराज की एक तस्वीर भी सामने आई है जो खूब वायरल हो रही है।
हैदराबाद में निकला रोड शो
वर्ल्ड चैंपियन टीम के सदस्य मोहम्मद सिराज शुक्रवार की रात हैदराबाद पहुंचे। यहां हजारों की संख्या में उमड़ी क्रिकेट फैंस की भीड़ ने उनका जोरदार स्वागत किया। हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के नेतृत्व में मोहम्मद सिराज के स्वागत में मेहदीपट्ट्नम देवी अस्पताल से ईदगाह मैदान तक भव्य रोड शो निकाला गया। इस दौरान खूब आतिशबाजी हुई और देशभक्ति गीत पर लोग थिरकते हुए नजर आए।
घर पहुंचकर क्या किया
रोड शो के बाद घर पहुंचे मोहम्मद सिराज ने सबसे पहले अपनी मां से मुलाकात की। मोहम्मद सिराज ने अपना वर्ल्ड कप मेडल अपनी मां को पहना दिया। सिराज की मां इस मौके पर भावुक नजर आई। सिराज ने मां को पहनाए हुए मेडल की फोटो सोशल मीडिया पर डाली जो खूब पसंद की जा रही है। ये फोटो चंद ही घंटों में वायरल हो गई।
ग्रुप स्टेज में सिराज का दिखा था दमखम
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में 3 मैच खेले थे। हालांकि सुपर-8 के मुकाबले वेस्टइंडीज में खेले गए जहां स्पिन गेंदबाजों को मदद मिल रही थी। इसलिए मोहम्मद सिराज की जगह प्लेइंग-11 में कुलदीप यादव को शामिल किया गया। ग्रुप स्टेज के 3 मैच में मोहम्मद सिराज ने 2 बार फील्डिंग मेडल का अवॉर्ड जीता। हालांकि मोहम्मद सिराज 3 मैच में महज 1 विकेट ही हासिल कर पाए।
प्रधानमंत्री से मुलाकात के अनुभव को किया साझा
मोहम्मद सिराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा की और कैप्शन में लिखा कि “प्रधानमंत्री से मिलना एक बहुत बड़ा सम्मान है। गर्व का क्षण। आपके मार्गदर्शन और हमेशा प्रेरित करते रहने के लिए धन्यवाद सर। हम भारत के झंडे को ऊंचा फहराने के लिए कड़ी मेहनत करना जारी रखेंगे। जय हिंद”
ये भी पढ़ें: भाई होने के नाते मुझे बहुत बुरा लगा…बोलकर भावुक हो गए कृणाल पांड्या
ये भी पढ़ें- रोहित शर्मा को ICC की ओर से मिल सकता है तोहफा, इस दिन होगा ऐलान
ये भी पढ़ें- जिम्बाब्वे के खिलाफ आज कौन करेगा ओपनिंग? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
संबंधित खबरें
विराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
1 hr agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
2 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
9 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
9 hrs agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
10 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
11 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
11 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
11 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
12 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines