भाई होने के नाते मुझे बहुत बुरा लगा...बोलकर भावुक हो गए कृणाल पांड्या

T20 World Cup 2024 में अपनी गेंदबाजी के दम पर भारतीय टीम को फाइनल मैच जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले हार्दिक पांड्या को लेकर उनके भाई कृणाल पांड्या का दर्द छलक उठा है। कृणाल ने सोशल मीडिया पर उस दौर को याद किया है जब उनके भाई हार्दिक को मैदान पर ट्रोल किया गया था।

Hardik-Krunal Pandya

Hardik-Krunal Pandya

T20 World Cup 2024 में भारतीय टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले हार्दिक पांड्या इन दिनों भारतीय क्रिकेट फैंस के हीरो बने हुए हैं। इस साल हुए आईपीएल में जो लोग हार्दिक पांड्या को ट्रोल कर रहे थे वह भी अब हार्दिक के दीवाने बन चुके हैं। इसकी गवाही खुद वानखेड़े स्टेडियम ने दी। टीम इंडिया के विजेता खिलाड़ी वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे तो सबसे ज्यादा नारे हार्दिक-हार्दिक के ही लग रहे थे। इस बीच हार्दिक पांड्या के भाई कृणाल पांड्या ने एक पोस्ट की है जो खूब वायरल हो रही है।

विज्ञापन

क्या किया पोस्ट

कृणाल पांड्या ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हार्दिक के बचपन की फोटो लगाई है जिसमें वह पुरस्कार लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ कृणाल ने हार्दिक की तारीफ करते हुए आलोचकों को निशाना बनाया। लिखा कि आलोचना करने वाले भूल गए कि हार्दिक भी भावनाओं से भरा हुआ इंसान है।

विज्ञापन

छलका कृणाल पांड्या का दर्द

कृणाल ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि हार्दिक और मुझे पेशेवर क्रिकेट खेलते हुए लगभग एक दशक हो गए हैं। पिछले कुछ दिन हमारे लिए काफी यादगार रहे, जिसका हमने सपना देखा था। वह पूरा हुआ है। हर देशवासी की तरह मैं भी हमारी टीम की सफलता से खुश था और मेरे भाई का इसमें अहम रोल रहा इस वजह से मैं भावुक भी हो गया। मेरे भाई हार्दिक के लिए पिछले 6 महीने काफी कठिन रहे। वो जिस दौर से गुजरा वो उसके लायक नहीं था और एक भाई होने के नाते मुझे उसके लिए बहुत बुरा महसूस हुआ। हूटिंग करने वालों ने उसके बारे में काफी गंदी-गंदी बातें कहने लगे थे। ये सब लोग भूल गए थे कि हार्दिक भी भावनाओं से भरा हुआ इंसान है।

विज्ञापन

कब हुई थी हूटिंग

हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की जगह बीते आईपीएल में अपना कप्तान बनाया था। टीम का अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा तो करीब हर मैच में हार्दिक को मैदान पर ट्रोल किया जाता था। इसी हूटिंग के चलते हार्दिक काफी तनाव में रहे और वह खुद भी आईपीएल में फ्लाप रहे। अब हार्दिक ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीतकर सबको करारा जवाब दे दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ