T20 World Cup 2024: भारतीय टीम न्यूयॉर्क पहुंचकर टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटी है। टीम इंडिया 1 जून को बांग्लादेश के खिलाफ अपना इकलौता वार्मअप मैच खेलेगी। जिसमें 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले को लेकर प्लेइंग इलेवन की स्थिति साफ दिखाई दे सकती है। वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का कॉम्बिनेशन क्या रह सकता है। पहले मैच में प्लेइंग इलेवन क्या होनी चाहिए, इसे लेकर कयासों का दौर जारी है। आइए हम आपको बताते हैं कि टीम इंडिया की परफेक्ट प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।
विराट कोहली कर सकते हैं ओपनिंग
कहा जा रहा है कि यशस्वी जायसवाल के बजाय विराट कोहली टीम इंडिया के ओपनर हो सकते हैं। रोहित शर्मा के साथ वे ओपनिंग जोड़ी में रह सकते हैं। टीम इंडिया दाएं-बाएं का कॉम्बिनेशन रखने के बजाय अपने अनुभव पर जा सकती है। जायसवाल के लिए शुरुआती मैचों में जगह बनाना मुश्किल हो सकता है। बाद में हो सकता है कि उन्हें यूएसए या कनाडा जैसी किसी एक टीम के खिलाफ मौका दिया जाए।
नंबर-3 पर आ सकते हैं सूर्या
अब बात आती है कि टॉप के 3 बल्लेबाज कौन होंगे? हो सकता है कि सूर्यकुमार यादव को एक स्थान ऊपर नंबर-3 पर खेलने का मौका दिया जाए। टीम इंडिया चाहेगी कि शुरुआत से ही अटैक करे। इस वजह से सूर्या को 4 के बजाय 3 पर खिलाया जा सकता है। इसके बाद नंबर-4 पर ऋषभ पंत जैसे विस्फोटक बल्लेबाज को मौका मिल सकता है। ऋषभ पंत का बाएं हाथ का बल्लेबाज होना टीम इंडिया के लिए काफी फायदेमंद रहेगा। जबकि नंबर 5 पर उप-कप्तान हार्दिक पांड्या की जगह पक्की मानी जा रही है। नंबर-6 पर संजू सैमसन या शिवम दुबे में से किसी को मौका मिल सकता है।
मिडल ऑर्डर में फंसा पेच
मिडल ऑर्डर में भारतीय टीम के सामने थोड़ी समस्या रहेगी। इसमें दो विकल्प हैं। शिवम दुबे या फिर संजू सैमसन में से किसे मौका मिलना चाहिए? यहां पेच फंसा हुआ है। भारतीय टीम के पास बाएं हाथ के काफी विकल्प हैं। टीम के पास ऋषभ पंत, शिवम दुबे, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा जैसे विकल्प हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि संजू सैमसन को मौका दिया जा सकता है। नंबर-7 पर अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को मौका मिल सकता है।
अक्षर पटेल मजबूत दावेदार
नंबर-8 पर युजवेंद्र चहल और अक्षर पटेल में से अक्षर को मौका दिया जा सकता है। अक्षर काफी अच्छी बल्लेबाजी भी करते हैं। टी 20 जैसे फॉर्मेट में गेंदबाजी के साथ ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी टीम इंडिया के लिए एक बोनस साबित हो सकती है। अक्षर एक बेहतरीन फील्डर भी हैं। ऐसे में स्पिनर के तौर पर चहल के बजाय अक्षर को मौका दिया जा सकता है। फिर जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज का ऑर्डर रखा जा सकता है। बहरहाल, 9 खिलाड़ियों को लेकर तो स्थिति स्पष्ट दिखाई दे रही है, लेकिन 2 को लेकर पेच फंसा है। कुछ चीजें पिच और मैच की परिस्थितियों पर भी निर्भर करेंगी। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया पहले मैच में किस कॉम्बिनेशन के साथ उतरती है।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: 17 महीने बाद ऋषभ पंत ने पहनी टीम इंडिया की जर्सी, भावुक होकर कही बड़ी बात
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन
1- विराट कोहली, 2- रोहित शर्मा, 3- सूर्यकुमार यादव, 4- ऋषभ पंत, 5- हार्दिक पांड्या, 6- संजू सैमसन, 7- रवींद्र जडेजा, 8- अक्षर पटेल, 9- जसप्रीत बुमराह, 10- कुलदीप यादव, 11- मोहम्मद सिराज
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: ऑस्ट्रेलिया को दोबारा वर्ल्ड कप नहीं जीतने देगी ये टीम, दिग्गज ने चैंपियंस को दी चेतावनी
ये भी पढ़ें: IND Vs PAK: वेन्यू बदलने से लेकर ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे तक, पढ़ें विश्व कप में भारत-पाक मैच के विवाद
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024 के बाद संन्यास ले सकते हैं ये 5 क्रिकेटर, 2 भारतीय खिलाड़ी शामिल
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
26 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
46 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines