T20 World Cup 2024: ग्रुप 1 में सेमीफाइनल में पहुंचने की रेस और ज्यादा दिलचस्प हो गई है। अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 21 रन से हरा दिया है। इस मुकाबले में हार के बाद ऑस्ट्रेलिया के ऊपर टी 20 वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। अगर ऑस्ट्रेलिया इस मैच में जीत हासिल कर लेती तो भारत को सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश मिल जाता, लेकिन इस हार ने रोहित शर्मा की भी मुश्किल बढ़ा दी है।
कैसे सेमीफाइनल में जगह बना सकता है भारत
भारत का अगला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होना है। इस मैच में अगर भारत, ऑस्ट्रेलिया को हरा देता है तो वो आसानी से सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। इसके अलावा अगर ये मैच बारिश की वजह से रद्द भी हो जाता है तो भी भारत सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगा।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार से बढ़ सकती है समस्या
अगर भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार जाता है और बांग्लादेश को अफगानिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ता है तो टीम इंडिया के लिए मुश्किल बढ़ सकती है। इसके बाद तीनों टीम के 4, 4 अंक हो जाएंगे। इसके बाद टॉप 2 की टीमों को आगे जाने का मौका मिलेगा। ऐसे में अगर भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगर 42 या उससे ज्यादा रन से हार जाता है और अफगानिस्तान बांग्लादेश को 83 या उससे ज्यादा रन से हरा देती है तो टीम इंडिया इस टूर्नामेंट से बाहर हो सकती है।
ऑस्ट्रेलिया से होना है भारत का मुकाबला
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 24 जून को मैच होना है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की पूरी कोशिश टीम इंडिया को हराकर सेमीफाइनल में अपने पहुंचने की उम्मीद को जिंदा रखने की होगी।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
4 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
5 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
6 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
6 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
6 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines