Romario Shepherd Second Child Birth: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के बीच खेला गय। इस मैच में वेस्टइंडीज ने 104 रनों से जीत हासिल की है। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज के स्टार खिलाड़ी रोमारियो शेफर्ड (Romario Shepherd) खेलते हुए नजर नहीं आए थे। इस मैच में छुट्टी लेकर वेस्टइंडीज के स्टार खिलाड़ी रोमारियो शेफर्ड अपने परिवार के पास चले गए थे।
पिता बन गए हैं रोमारियो शेफर्ड
अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में वेस्टइंडीज की टीम रोमारियो शेफर्ड के बिना ही मैदान में उतरी थी। दरअसल, शेफर्ड की पत्नी टिया टेरेन्सा जोसेफ ने आज ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। जिस वजह से शेफर्ड को अपने घर वापस जाना पड़ा था। इसके लिए उन्होंने छुट्टी भी ली थी। गौरतलब है कि उनके पहले से एक बेटा है। उनके बेटे का नाम रोमौल्डो शेफर्ड है। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया पर बताया कि वो 18 जून को ही टीम के साथ फिर से जुड़ जाएंगे।
ओबेड मैककॉय को मिला था मौका
वेस्टइंडीज की टीम ने रोमारियो शेफर्ड की जगह लेफ्ट-आर्म तेज गेंदबाज ओबेड मैककॉय दिया था। वेस्ट इंडीज ने इसके अलावा एक और बदलाव किया था.उन्होंने रोस्टन चेज की जगह शाई होप को मौका दिया था।
वेस्टइंडीज ने दर्ज की जीत
अफगानिस्तान के खिलाफ वेस्टइंडीज ने 104 रनोंसे बड़ी जीत हासिल की है। इस मैच में जीत हासिल करने के बाद वेस्टइंडीज की टीम ग्रुप सी में टॉप पर पहुंच गई है। उसका रन रेट भी +3.257 का हो गया है। वहीं, अफगानिस्तान अब दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। उनका नेट रन रेट +1.835 हो गया है।
इससे पहले वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निकोलस पूरन की 98 रन की धमाकेदार पारी की दम पर 218 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की टीम कुछ खास नहीं कर सकी और 114 रनों पर सिमट गई।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: सुपर-8 से पहले लड़खड़ाई अफगानिस्तान, हार के विलेन बन गए ये 5 खिलाड़ी
ये भी पढ़ें:- लौट आया असली T20 का रोमांच! 6 गेंद पर कूट दिए 36 रन, निकोलस पूरन ने दोहरा दिया युवराज वाला कारनामा
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
4 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
5 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
6 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
6 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
6 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
7 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines