लौट आया असली T20 का रोमांच! 6 गेंद पर कूट द‍िए 36 रन, न‍िकोलस पूरन ने दोहरा द‍िया युवराज वाला कारनामा

T20 World Cup 2024 WI vs AFG: टी20 विश्व कप 2024 का वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर बनाया है। इस मैच में वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन ने क्रिस गेल के खास रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है।

T20 World Cup 2024 WI vs AFG Nicholas Pooran West Indies

T20 World Cup 2024 WI vs AFG Nicholas Pooran West Indies

विज्ञापन

T20 World Cup 2024 WI vs AFG: टी20 विश्व कप में आज वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों का तूफानी अंदाज देखने को मिला है। अफगानिस्तान के मजबूत गेंदबाजी क्रम की इस मैच में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने धज्जियां उड़ाई। इस मैच में वेस्टइंडीज ने टी20 विश्व कप का एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। इस मैच में वेस्टइंडीज ने टी20 विश्व कप 2024 का हाई स्कोर भी बनाया है।

वेस्टइंडीज ने बनाए 218 रन

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 218 रन बनाए। जो इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर है। इसके अलावा वेस्टइंडीज ने पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर भी बनाया है। टी20 विश्व कप इतिहास आज तक कोई भी टीम पावरप्ले में इतना बड़ा स्कोर नहीं बना पाई है। पावरप्ले के 6 ओवर में वेस्टइंडीज ने एक विकेट खोकर 92 रन बनाए। जो अब तक का टी20 विश्व इतिहास का पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर है।

विज्ञापन

मैच में आया निकोलस पूरन का तूफान

इस मैच में वेस्टइंडीज की तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन ने कमाल का प्रदर्शन किया। इस मैच में पूरन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 53 गेंदों पर 98 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान पूरन ने 6 चौके और 8 छक्के लगाए। जिनमे से एक ओवर में निकोलस पूरन ने 36 रन कूटे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

विज्ञापन

विज्ञापन

वहीं इस मैच में पूर्व दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल को पछाड़कर पूरन ने एक खास उपलब्धि को भी अपने नाम कर लिया है। पूरन अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में वेस्टइंडीज की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। पूरन के नाम अब टी20 क्रिकेट में 128 छक्के दर्ज हो गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था। क्रिस गेल के नाम 124 छक्के दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ