T20 World Cup 2024: इंग्लैंड के खिलाफ डी कॉक ने केवल 22 गेंदों में बनाई फिफ्टी, इस बड़े रिकॉर्ड की बराबरी

Eng vs SA:साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक मात्र 22 गेंदों में इंग्लैंड के खिलाफ फिफ्टी बना दी है। इसी के साथ उन्होंने एक और बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

Munawar Faruqui (40)

Eng vs SA: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर 8 के ग्रुप 2 में इंग्लैंड का सामना साउथ अफ्रीका से हो रहा है। यह मुकाबला सेंट लूसिया के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम ग्रॉस आइलेट में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। इंग्लैंड के लिए ये फैसला कुछ खास नहीं रहा और साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने धमाल मचा दिया।

विज्ञापन

22 गेंदों में बना दी फिफ्टी

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक आज अपने पूरे रंग में दिखे। उन्होने इंग्लैंड के गेंदबाजों के खिलाफ चारों तरफ चौके लगाए। उन्होंने मात्रा 22 गेंदों में फिफ्टी बना दी। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने तीन चौके और 4 छक्के लगाए। उनकी ये फिफ्टी इस वर्ल्ड कप संयुक्त रूप से सबसे तेज फिफ्टी है। उन्होंने आरोन जोंस के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। जोंस ने कनाडा के खिलाफ इस वर्ल्ड कप की सबसे तेज फिफ्टी बनाई थी।

विज्ञापन

T20 वर्ल्ड कप 2024 में सबसे तेज अर्धशतक बनने वाले बल्लेबाज

गेंद       प्लेयर्स            विरोधी टीम

22    आरोन जोन्स        कनाडा
22   क्विंटन डी कॉक     इंग्लैंड
25   मार्कस स्टोइनिस    स्कॉटलैंड
26   बी मैकमुलेन         ऑस्ट्रेलिया
26  क्विंटन डी कॉक   यूएसए

साउथ अफ्रीका ने किया टीम में बदलाव

साउथ अफ्रीका के खिलाफ इंग्लैंड की टीम ने कोई भी बदलाव नहीं किया है। वहीं, इस मैच में साउथ अफ्रीका ने तरबेज शम्सी की जगह बार्टमैन को मौका दिया है। शम्सी का प्रदर्शन पिछले मैच में कुछ खास नहीं रहा था।

विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीकाः क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम (कप्तान), डेविड मिलर, हेनरिच क्लासेन, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसेन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, एनरिच नॉर्त्जे, ओटेनिल बार्टमैन।

इंग्लैंडः फिल सॉल्ट, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), हैरी ब्रूक, जॉनी बेयरस्टो, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुर्रन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड, रीस टॉप्ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ