'मेरे यार की शादी है…' कुलदीप यादव की हल्दी पर जमकर थिरके युजवेंद्र चहल, वायरल हुआ VIDEO

Kuldeep Yadav Wedding: भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी की रस्में शुरू हो गई है. शुक्रवार को मेहंदी और हल्दी की रस्में संपन्न हुई. इस दौरान कुलदीप के साथी खिलाड़ी युजवेंद्र चहल ने जमकर डांस और मस्ती करते हुए नजर आए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

Kuldeep Yadav Wedding

Kuldeep Yadav Wedding

Kuldeep Yadav Wedding: भारतीय स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अपनी मंगेतर और बचपन की दोस्त वंशिका के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहा है. कुलदीप और वंशिका शनिवार, 14 मार्च को मसूरी में सात फेरे लेंगे. इससे पहले शुक्रवार (13 मार्च) को कुलदीप की मेंहदी और हल्दी की रस्में धूमधाम से संपन्न हुई. वहीं, इस कार्यक्रम में कुलदीप के साथी खिलाड़ी और करीबी दोस्त युजवेंद्र चहल भी खूब मस्ती करते हुए नजर आए. चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह जमकर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

विज्ञापन

कुलदीप की हल्दी पर चहल ने किया जमकर डांस

क्रिकेट के मैदान पर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की स्पिन जोड़ी को ‘कुल-चा’ के नाम से जाना जाता है. दोनों काफी लंबे समय तक एक साथ टीम इंडिया के लिए खेलते और मस्ती करते हुए नजर आए. वहीं, अब जब कुलदीप की हल्दी पर चहल पहुंचे तो वहां भी दोनों की मस्ती नहीं रुकी. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें चहल और कुलदीप मेहंदी समारोह में साथ में डांस करते दिख रहे हैं.

विज्ञापन

वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही कुलदीप अपनी मंगेतर वंशिका के साथ मेहंदी फंक्शन में एंट्री लेते हैं तो ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत होता है. इसके बाद कुलदीप और चहल दोनों डांस करते हुए दिखाई देते हैं.

ये भी पढ़ें- VIDEO: सलमान आगा ने खुद अपने पैरों पर मारी कुल्हाड़ी, मैदान पर बेवकूफी कर गंवाया विकेट

चहल ने कुलदीप को लगाई हल्दी

इसके बाद चहल ने कुलदीप को हल्दी भी लगाई और इस दौरान भी मस्ती करते हुए नजर आए. चहल ने हल्दी लगाने के बाद कुलदीप के पैर भी छूए. इसके बाद चहल ने वंशिका को भी हल्दी लगाई. चहल ने खुद इसका वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. चहल ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “मेरे यार की शादी है.”

विज्ञापन

प्राइवेट रखा गया है शादी समारोह

14 मार्च को कुलदीप और वंशिका शादी के बंधन में बंधेंगे. मसूरी के होटल द वेलकम सवाय में दोनों की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. बताया जा रहा है कि शादी समारोह को पूरी तरह प्राइवेट रखा गया है. दो दिनों तक होटल में बाहरी लोगों या पर्यटकों की एंट्री नहीं होगी. शादी के लिए पूरा होटल बुक कर लिया गया है और सुरक्षा के भी खास इंतजाम किए गए हैं. शादी में शामिल होने के लिए मेहमानों का आना भी शुरू हो गया है. भारतीय खिलाड़ी रिंकू सिंह अपनी मंगेतर प्रिया सरोज के साथ इस शादी समारोह में पहुंचे हैं.

बता दें कि, कुलदीप और वंशिका बचपन से एक-दसरे को जानते हैं और जून 2025 में उनकी सगाई हुई थी. पहले उनकी शादी नवंबर 2025 में होने वाली थी, लेकिन उस समय टीम इंडिया के मैच और टी20 वर्ल्ड कप के कारण तारीख आगे बढ़ा दी गई. लेकिन अब दोनों शादी के बंधने में बंधने वाले हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ