IND vs PAK: टीम इंडिया की जीत के 5 हीरो, ये न होते तो सदमे में आ जाते फैंस

T20 World Cup 2024 India vs Pakistan: टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 विश्व कप के मुकाबले में आखिरी ओवरों में जीत मिली। भारतीय टीम के गेंदबाजों ने लो स्कोरिंग मुकाबला जीतकर धाक जमा दी है।

Team India IND vs PAK

Team India IND vs PAK

T20 World Cup 2024 India vs Pakistan: आखिरकार टीम इंडिया ने लंबी लड़ाई लड़कर पाकिस्तान के खिलाफ खेला गया लो स्कोरिंग मुकाबला जीत लिया। टीम इंडिया ने रविवार को न्यूयॉर्क में खेले गए टी-20 विश्व कप के इस हाई-प्रोफाइल में पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में सिर्फ 119 रन बनाए। जिसका पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 113 रन ही बना सकी और 6 रन से मुकाबला हार गई। टीम इंडिया के हाथ से ये मैच लगभग निकल चुका था, लेकिन आखिरी ओवरों में भारतीय गेंदबाजों ने रोंगटे खड़े कर देने वाली वापसी करवाकर करोड़ों फैंस के दिल जीत लिए। इस जीत में 5 खिलाड़ियों का अहम योगदान रहा। आइए जानते हैं वे कौन हैं…

विज्ञापन

ऋषभ पंत 

ऋषभ पंत ने इस मुकाबले में बेहतरीन बल्लेबाजी की। जब टीम इंडिया के बल्लेबाज एक-एक कर पवेलियन लौट रहे थे, वह योद्धा की तरह मैदान पर डटे रहे। पंत ने 31 गेंदों में 6 चौके ठोक शानदार 42 रन जड़े। टीम के स्कोर में इसका बड़ा योगदान रहा। पंत ने विकेटकीपिंग में भी बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया। उन्होंने कई शानदार कैच पकड़े।

विज्ञापन

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या 

टीम इंडिया के उप-कप्तान हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी में कमाल नहीं कर सके, लेकिन गेंदबाजी में उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर दिल जीता। पांड्या ने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट चटकाए। उन्होंने

विज्ञापन

अक्षर पटेल 

अक्षर पटेल ने ऑलराउंडर प्रदर्शन किया। उन्होंने 18 गेंदों में 2 चौके-1 छक्का ठोक 20 रन बनाए। इसके बाद उन्होंने गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया। अक्षर ने 2 ओवर में 11 रन देकर उस्मान खान का विकेट चटकाया।

विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह 

बूम-बूम बुमराह इस मैच के सबसे बड़े हीरो रहे। उन्होंने 4 ओवर में महज 14 रन देकर 3 विकेट चटकाए। बुमराह ने कप्तान बाबर आजम को 13, मोहम्मद रिजवान को 31 और इफ्तिखार अहमद को 5 रन पर आउट कर बड़े विकेट निकाले। बुमराह ने 19वें ओवर में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने इस ओवर में सिर्फ 3 रन दिए और एक विकेट निकाला। बुमराह की शानदार गेंदबाजी का पाकिस्तान के बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था।

विज्ञापन

अर्शदीप सिंह 

अर्शदीप शुरू के 3 ओवर में एक भी विकेट नहीं निकाल सके थे, लेकिन आखिरी ओवर में उन्होंने दिल जीतने वाली गेंदबाजी की। अर्शदीप ने लास्ट ओवर में 11 रन दिए और इमाद वसीम का महत्वपूर्ण विकेट चटकाया। पाकिस्तान को आखिरी ओवर में 18 रन बनाने थे, लेकिन अर्शदीप की सधी गेंदबाजी ने उसे 113 रन पर ही रोक दिया। अर्शदीप ने 19वें ओवर में इफ्तिखार अहमद का शानदार कैच भी पकड़ा। आखिरकार इस मैच का अंजाम अच्छा हुआ। जिसने करोड़ों फैंस को खुशी से लबरेज कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ