---विज्ञापन---

खेल

T20 WC 2024: भारत की जीत पर क्यों ट्रोल हुए पूर्व कप्तान? फैंस ने रिएक्शन पर लगाई लताड़

T20 World Cup 2024 IND vs ENG Semi Final: टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। टीम इंडिया की जीत के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान की एक पोस्ट अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

T20 World Cup 2024 IND vs ENG Semi Final: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला गया। इस मैच को जीतकर टीम इंडिया ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब टीम इंडिया का फाइनल में साउथ अफ्रीका के साथ मैच होगा। वहीं टीम इंडिया की जीत के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान की एक पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

माइकल वॉन ने शेयर की पोस्ट

टीम इंडिया की जीत के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने पूर्व भारतीय क्रिकेट वसीम जाफर की एक पोस्ट पर लिखते हुए कहा कि वसीम, आपकी बात सुनकर अच्छा लगा.. काफी समय हो गया है.. भारत का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा.. विश्व कप में अब तक की सर्वश्रेष्ठ टीम और पिछले नवंबर की तरह आसानी से फाइनल जीतना चाहिए।

---विज्ञापन---

जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने माइकल वॉन की क्लास लगाना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने कमेंट करके लिखा कि कम से कम हम तब और अब फाइनल में पहुंचे, इंग्लैंड की तरह नहीं और हमें कप जीतने के लिए 2019 के बाउंड्री नियम की कभी जरूरत नहीं पड़ी।

---विज्ञापन---

वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट करके लिखा कि आप भारतीयों को चिढ़ाना बंद नहीं करेंगे और पिछले नवंबर की याद दिलाएंगे लेकिन ऐसा लगता है कि इस बार वे विश्व कप और फिर आपके ट्विटर हैंडल पर याद दिलाएंगे।

---विज्ञापन---

विश्व कप से बाहर हुई इंग्लैंड की टीम

भारत से हारने के बाद अब इंग्लैंड की टीम विश्व कप से बाहर हो गई है। विश्व कप 2022 में इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में भारत को हराकर विश्व कप से बाहर किया था। इस बार टीम इंडिया ने उस हार का भी बदला ले लिया है। टीम इंडिया ने इस मैच को 68 रनों से जीत लिया था।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: जोस बटलर ही बन गए इंग्लैंड के लिए ‘विलन’, ये बड़ी गलती पड़ गई भारी

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: इंग्लैंड पर कैसे मिली भारत को जीत, सेमीफाइनल के दौरान आखिर क्या सोच रहे थे रोहित?

First published on: Jun 28, 2024 10:58 AM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola