इंटरनेशनल क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव के 5 साल पूरे, इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया इमोशनल वीडियो

Suryakumar Yadav Emotional Video: 14 मार्च सूर्यकुमार यादव के लिए बेहद खास दिन है, क्योंकि 5 साल पहले इसी दिन उन्होंने पहली बार टीम इंडिया का कैप हासिल किया था. इसको लेकर उन्होंने एक बेहद भावुक मैसेज पोस्ट किया है.

Suryakumar Yadav

Suryakumar Yadav

Suryakumar Yadav Completed 5 Years In International Cricket: टीम इंडिया के सबसे छोटे फॉर्मेट के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शनिवार 14 मार्च को इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 5 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो शेयर किया. मुंबई के इस बल्लेबाज को आखिरी बार टी20 विश्व कप 2026 में खेलते हुए देखा गया था, जहां भारत ने अहमदाबाद में सूर्यकुमार की कप्तानी में फाइनल में न्यूज़ीलैंड को 96 रनों से हराकर खिताब जीता था.

विज्ञापन

इस टीम के खिलाफ डेब्यू

सूर्यकुमार ने अपना टी20आई डेब्यू 2021 में अहमदाबाद में इंग्लैंड के खिलाफ किया था. इस मैच में ‘मेन इन ब्लू’ ने 165 रनों का पीछा करते हुए 7 विकेट से जीत हासिल की थी, लेकिन इस दाएं हाथ के बैटर को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था. जब उन्होंने क्रिकेट के सबसे बड़े स्टेज पर अपने 5 साल पूरे किए, तो 35 साल के खिलाड़ी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया.

विज्ञापन

‘सपना हुआ सच’

इस पोस्ट में टी20 वर्ल्ड कप 2024 और 2026 के जीत के पलों के साथ-साथ कुछ दूसरी क्लिप्स भी शामिल थीं. उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘5 साल पहले, एक ख्वाब हकीकत में बदल गया. भारत की जर्सी पहनना एक ऐसा एहसास है जिसे मैं आज भी पूरी तरह से शब्दों में बयां नहीं कर सकता. टीम के लिए हम जो और भी कई यादें बनाने वाले हैं, उनके लिए चीयर्स.’

विज्ञापन

सूर्या के करियर पर एक नजर

उनके रिकॉर्ड पर नजर डालें तो, उन्होंने 113 टी20आई मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 36.85 की औसत और 162.94 के स्ट्राइक रेट से 3,272 रन बनाए हैं. इसमें 25 अर्धशतक और 4 शतक शामिल हैं. इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 37 वनडे मैच भी खेले हैं, जिनमें उन्होंने 35 पारियों में 25.76 की औसत और 105.02 के स्ट्राइक रेट से 773 रन बनाए हैं. इसमें 4 अर्धशतक शामिल हैं. इसके अलावा उन्होंने एक टेस्ट मैच भी खेला है, जिसकी इकलौती पारी में उन्होंने 8 रन बनाए थे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ