IND vs ENG: इंग्लैंड पर कैसे मिली भारत को जीत, सेमीफाइनल के दौरान आखिर क्या सोच रहे थे रोहित?

T20 World Cup 2024 IND vs ENG: सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को हारकर फाइनल में जगह बनाई है। सेमीफाइनल में कैसे टीम इंडिया को इंग्लैंड पर जीत मिली और रोहित के दिमाग में मैच के दौरान क्या चल रहा था खुद भारतीय कप्तान ने मैच के बाद बताया।

IND vs ENG

IND vs ENG

T20 World Cup 2024 IND vs ENG: भारत ने सेमीफाइनल-2 में इंग्लैंड को 68 रनों से हारकर फाइनल में जगह पक्की की। सेमीफाइनल-2 से पहले फैंस को उम्मीद थी कि भारत और इंग्लैंड के बीच एक रोमांचक मैच होने देखने को मिलने वाला है लेकिन टीम इंडिया के गेंदबाजों ने सेमीफाइनल को एकतरफा कर दिया था।

विज्ञापन

भारत की खतरनाक गेंदबाजी के सामने कोई भी इंग्लिश बल्लेबाज ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सका था। इस मैच को जीतने के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि मैच के दौरान आखिर उनके दिमाग में क्या चल रहा था, वे क्या सोच रहे थे?

विज्ञापन

कैसे मिली भारत को जीत?

रोहित शर्मा ने एक बार फिर से कमाल की बल्लेबाजी का नजारा पेश किया था। सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ ने 57 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं मैच के बाद रोहित ने बताया कि आखिर टीम को कैसे जीत मिली और उनके दिमाग में मैच के दौरान क्या चल रहा था। रोहित ने कहा कि इस मैच में हमने परिस्थितियों के हिसाब से काफी शानदार खेल दिखाया। भले ही चुनौती पूर्ण परिस्थिति थी लेकिन हमने खुद को उसके अनुसार ढाला। बल्लेबाजों से लेकर गेंदबाजों ने मैच की परिस्थिति के अनुसार क्रिकेट खेला जो टीम की जीत का कारण बना। ये सब देखकर बहुत खुशी मिली की टीम ने कैसे सेमीफाइनल को जीता।

विज्ञापन

आगे रोहित ने बताया कि एक समय हम 140-150 तक का स्कोर देख रहे थे। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा हमने और रन बनाने शुरू किए। सूर्या और मैंने एक अच्छी साझेदारी की। इसके बाद मैंने अपने दिमाग में लक्ष्य निर्धारित किया कि हमको 25 रन और चाहिए। लेकिन इसके बारे में मैं किसी बल्लेबाज को नहीं बताना चाहता था, क्योंकि सभी सहज खिलाड़ी है मैं चाहता हूं वे सभी मैदान पर जाए और बिना ज्यादा सोचे खुलकर खेले।

विज्ञापन

फाइनल में साउथ अफ्रीका से होगा सामना

जहां टीम इंडिया इंग्लैंड को हराकर फाइनल में पहुंची है तो वहीं साउथ अफ्रीका की टीम ने अफगानिस्तान को हराकर फाइनल में जगह पक्की की है। अब भारत और साउथ अफ्रीका के बीच फाइनल मुकाबला 29 जून को खेला जाएगा। अभी तक इस टूर्नामेंट में ये दोनों टीमें एक भी मैच नहीं हारी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ