T20 World Cup 2024 की विजेता टीम के कप्तान रोहित शर्मा और टूर्नामेंट के मैन ऑफ द “फाइनल” का खिताब जीतने वाले विराट कोहली ने इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। दोनों चैंपियन खिलाड़ियों के संन्यास के ऐलान से क्रिकेट फैंस काफी निराश हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस इन दोनों खिलाड़ियों को अभी और भी खेलते हुए देखना चाहते थे। हालांकि इन दोनों खिलाड़ियों के संन्यास के फैसले पर फैंस के साथ ही पूर्व क्रिकेट खिलाड़ियों की भी प्रतिक्रियाएं लगातार सामने आ रही हैं। इस बीच पूर्व क्रिकेटर सुरैश रैना ने बीसीसीआई से एक अनोखी मांग कर दी है।
रैना ने बीसीसीआई से क्या मांगा
पूर्व भारतीय खिलाड़ी सुरैश रैना ने जियो सिनेमा से बात करते हुए कहा कि “मैं बीसीसीआई से अनुरोध करता हूं कि वह जर्सी नंबर-18 और जर्सी नंबर-45 को रिटायर कर दे। इन जर्सियों को बीसीसीआई अपने कार्यालय में रखे। बीसीसीआई ने जर्सी नंबर-7 को पहले ही रिटायर कर दिया है। बीसीसीआई को जर्सी नंबर-18 और जर्सी नंबर-45 के लिए भी ऐसा ही करना चाहिए। नए क्रिकेटर इन जर्सियों से प्रेरणा लेंगे। इन दोनों जर्सियों ने टीम इंडिया को कई मौकों पर जीत दिलाई है। क्रिकेट के क्षेत्र में आने वाले नए लोगों को इन जर्सियों को देखकर प्रेरणा मिलनी चाहिए।”
क्या है रोहित-विराट की जर्सी का नंबर
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की जर्सी का नंबर 45 है। वहीं, विराट कोहली की जर्सी का नंबर 18 है। सुरेश रैना इन्हीं दोनों जर्सियों को रिटायर करने की अपील बीसीसीआई से कर रहे हैं।
बीसीसीआई ने अब तक कितनी जर्सी की रिटायर
बीसीसीआई ने अब तक 2 ही जर्सी को रिटायर किया है। बीसीसीआई ने महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट के 3 साल बाद उन्हें सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर-7 को रिटायर किया था। महेंद्र सिंह धोनी ने भारत को 2 बार वर्ल्ड कप की ट्रॉफी बतौर कप्तान के रूप में दिलाई थी। इससे पहले बीसीसीआई ने 2017 में सचिन तेंदुलकर की जर्सी नंबर-10 को हमेशा के लिए रिटायर किया था।
सुरैश रैना का किया समर्थन
इस चर्चा में भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज अभिनव मुकुंद भी मौजूद थे। उन्होंने भी सुरेश रैना की इस मांग का समर्थन किया।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
2 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
3 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
5 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
6 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
13 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
13 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
13 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
14 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines