Suryakumar Yadav: आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। मुंबई इंडियंस अपने अभियान की शुरुआत 23 मार्च से करेगी, जहां उसका सामना सीएसके से होगा। पहले मैच में हार्दिक पांड्या नहीं खेलेंगे। ऐसे में उनकी जगह सूर्यकुमार यादव को कप्तानी सौंपी गई है। वह पहले मैच में सीएसके के खिलाफ कप्तानी करेंगे। इसका ऐलान खुद हार्दिक पांड्या ने 19 मार्च को आयोजित हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया है।
हार्दिक पांड्या पर एक मैच का बैन
हार्दिक पांड्या पर स्लो ओवर रेट के तहत एक मैच का बैन है। ऐसे में वह सीएसके के खिलाफ पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में मुंबई के नियामित कप्तान हार्दिक पांड्या ने 19 मार्च को आयोजित हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान करते हुए बताया कि पहले मैच में सूर्यकुमार यादव ही मुंबई की कप्तानी करेंगे।
जसप्रीत बुमराह भी बाहर
सीएसके के खिलाफ होने वाले मैच के लिए जसप्रीत बुमराह भी भाग नहीं लेंगे। क्योंकि बुमराह चोटिल चल रहे हैं। इसका खुलासा खुद हार्दिक ने किया है। सीएसके के खिलाफ मैच में मुंबई के 2 बड़े स्टार भाग नहीं ले पाएंगे। ये टीम के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। जस्सी को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान आखिरी मैच में चोट लगी थी। जिसकी वजह से वह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भाग नहीं ले पाए थे। हालांकि अब वह सीएसके के खिलाफ पहले मैच में मुंबई का भी प्रतिनिधित्व नहीं करेंगे।
IPL 2025 के लिए मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड
हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, जसप्रीत बुमराह, बेवॉन जैकब्स, रयान रिकेलटन, रॉबिन मिंज, कृष्णन श्रीजीत, नमन धीर, राज अंगद बावा, विग्नेश पुथुर, विल जैक, मिचेल सेंटनर, अर्जुन तेंदुलकर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपली, कर्ण शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, वेंकट सत्यनारायण राजू, मुजीब-उर-रहमान, कॉर्बिन बॉश।
संबंधित खबरें
रिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
57 mins agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
2 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
2 hrs agoLIVE: 223 रन पर ऑलआउट हुई टीम इंडिया, वेस्टइंडीज को मिला 224 रनों का लक्ष्य
3 hrs agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
3 hrs agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
3 hrs agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
4 hrs agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
4 hrs agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines