India vs Pakistan T20 World Cup: भारत और पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भिड़ने के लिए तैयार हैं. 15 फरवरी को मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. मुकाबले से एक दिन पहले भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही हैंडशेक कंट्रोवर्सी पर बड़ा बयान दिया है. इसके अलावा सूर्या ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच को लेकर खुलकर बात की है.
हैंडशेक कंट्रोवर्सी पर सूर्या ने दिया बयान
भारत और पाकिस्तान के बीच फिलहाल नो हैंडशेक जारी है. ऐसे में जब सूर्या से हैंडशेक पर सवाल पूछा गया कि क्या आप कल होने वाले मैच में पाकिस्तानी खिलाड़ियों संग हैंडशेक करेंगे तो इस सवाल का जवाब देते हुए सूर्या ने कहा कि 24 घंटे का इंतजार कीजिए. हमलोग पहले अच्छा क्रिकेट खेलेंगे और बाद में इसपर चर्चा करेंगे. सूर्या ने अभी भी हैंडशेक कंट्रोवर्सी पर कुछ साफ नहीं किया है. हालांकि हैंडशेक को लेकर 24 घंटे का इंतजार करना होगा.
एशिया कप 2025 से जारी है नो हैंडशेक
एशिया कप 2025 के दौरान भारत ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था. इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत 3 बार हुई थी. भारत ने तीनों ही बार पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था और नो हैंडशेक अब तक जारी है. भारतीय टीम के बाद इंडिया A के अलावा भारतीय महिला क्रिकेट टीम और अंडर-19 क्रिकेट टीम ने भी नो हैंडशेक को जारी रखा था.
सलमान अली आगा ने भी तोड़ी थी चुप्पी
सूर्या से पहले पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने भी नो हैंडशेक कंट्रोवर्सी पर अपना जवाब दिया था.उन्होंने कहा था “मेरा मानना है कि खेल को सौहार्दपूर्ण माहौल में खेला जाना चाहिए. खेल को उसी हिसाब से खेलना चाहिए, जिस तरीके से शुरुआत से ही खेला जा रहा है.” बता दें कि भारत और पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में खेले गए दोनों ही मैच को अपने नाम किया है.
ये भी पढ़ें: ENG vs SCO: इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को हारकर जिंदा रखी सुपर-8 की उम्मीदें, टॉम बैंटन बने जीत के हीरो
संबंधित खबरें
Irani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत बुरी तरह से हुए फेल, सिर्फ 10 रन बनाकर लौटे पवेलियन
3 mins agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा मैच
47 mins agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, विराट-बाबर होंगे आखिरी बार आमने-सामने
2 hrs agoODI World Cup 2027 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 7 अक्टूबर को होगा भारत का पहला मैच, जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs agoआईसीसी ने 1 अक्टूबर से क्रिकेट के कई नियमों में किए बड़े बदलाव, रन आउट को लेकर भी बदला रूल
2 hrs agoAsian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
3 hrs agoIND vs PAK Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
3 hrs agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा MS Dhoni का बड़ा रिकॉर्ड, अब निशाने पर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव का कीर्तिमान
4 hrs agoIND vs WI: सीरीज जीतने के बाद प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव कर सकती हैं टीम इंडिया, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
4 hrs agoIND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines