Suryakumar Yadav: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव इन दिनों क्रिकेट मैदान से दूर चल रहे हैं। आईपीएल 2025 में धूम मचाने के बाद सूर्यकुमार स्पोर्ट्स हार्निया की परेशानी जूझ रहे थे, जिसके चलते उनको सर्जरी करानी पड़ी है। जहां एक तरफ टीम इंडिया 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड के दौरे पर है तो वहीं दूसरी तरफ भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव भी इन दिनों जर्मनी में मौजूद हैं। जहां उन्होंने स्पोर्ट्स हार्निया की सर्जरी कराई है। जिसकी जानकारी खुद स्टार बल्लेबाज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए साझा की है।
क्या होती है स्पोर्ट्स हार्निया?
आईपीएल 2025 के बाद सूर्यकुमार यादव को स्पोर्ट्स हार्निया की सर्जरी के लिए जर्मनी जाना पड़ा। अब सूर्यकमार की स्पोर्ट्स हार्निया अब सफल सर्जरी हो चुकी है, जिसके बाद बल्लेबाज इसकी रिकवरी प्रक्रिया से गुजरने वाले हैं। सर्जरी के बाद सूर्यकुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की। दरअसल स्पोर्ट्स हार्निया के बाद खिलाड़ी की कमर और पेट के निचले हिस्से में दर्द होता है। जो एथलीट लगातार खेलते रहते हैं उनको अक्सर ये समस्या होती है।
स्पोर्ट्स हार्निया की समस्या अचानक भागते हुए मुड़ना या लात मारने जैसी गतिविधी करने के कारण होती है। हार्निया का दर्द धीरे-धीरे शुरू होता है और जैसे-जैसे आप एक्टिविटी करते जाते हैं ये बढ़ता जाता है।
आईपीएल 2025 में सूर्यकुमार का प्रदर्शन
सूर्यकुमार यादव के लिए आईपीएल 2025 काफी कमाल का रहा था। बेसक उनकी टीम मुंबई इंडियंस फाइनल तक नहीं पहुंच पाई हो लेकिन इस खिलाड़ी ने अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीता। आईपीएल 2025 के 16 मैचों में बल्लेबाजी करते हुए सूर्या ने 717 रन बनाए थे इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 167.91 का रहा था।
सीजन-18 में उन्होंने 5 अर्धशतक लगाए थे। इसके अलावा उनके बल्ले से 69 चौके और 39 छक्के निकले थे। वहीं उनका बेस्ट स्कोर 73 रन का रहा था। आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस प्लेऑफ तक पहुंची थी, लेकिन क्वालीफायर 2 में टीम को पंजाब किंग्स के हाथों हारकर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था।
ये भी पढ़ें:- क्या होता है बेसिक एजुकेशन ऑफिसर? 9वीं पास रिंकू सिंह को योगी सरकार ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
24 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines