हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs PAK: सूर्यकुमार यादव ने दी पाकिस्तान टीम को चेतावनी, बताया कैसी है पड़ोसी मुल्क के खिलाफ तैयारी?

Suryakumar Yadav: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 में 14 सितंबर को महामुकाबला खेला गया था. इस मैच में भारत ने जीत हासिल की थी. अब सुपर-4 में पाकिस्तान के खिलाफ 22 सितंबर को भारतीय टीम भिड़ने वाली है. इस मैच को लेकर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बताया है कि कैसे भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के लिए उतरेगी?

विज्ञापन

Suryakumar Yadav: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 में एक बार फिर भिड़ंत होने वाली हैं. 21 सितंबर को दोनों टीमें भिड़ने के लिए तैयार हैं. ये मुकाबला सुपर 4 के तहत खेला जाना है. भारत और पाकिस्तान इससे पहले 14 सितंबर को भिड़े थे. तब भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदा था. इस मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था. इसके बाद भारत और पाकिस्तान में विवाद बढ़ गया है. अब पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले सूर्यकुमार यादव ने इस मैच को लेकर बड़ा बयान दिया है.

सूर्यकुमार यादव ने भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर क्या कहा?

सूर्यकुमार यादव ने भारत पाकिस्तान मैच की प्रतिबद्धता को लेकर कहा कि अगर हम प्रतिद्वंद्विता के बारे में बात करते हैं, तो मुझे नहीं पता कि आप किस प्रतिद्वंद्विता की बात कर रहे हैं. मुझे लगता है कि स्टेडियम भरा हुआ है और जब स्टेडियम भरा होता है, तो मैं अपनी टीम और सभी को बताता हूं कि यह मनोरंजन का समय है और लोग मैच देखने आए हैं, इसलिए आपको मनोरंजन करना होगा और सभी का मनोरंजन करना होगा, चलो कुछ अच्छी क्रिकेट खेलें.

दबाव पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि अपना कमरा बंद कर लो, फोन बंद कर दो और सो जाओ. मुझे लगता है कि यही सबसे अच्छी बात है. यह कहना आसान है, लेकिन कभी-कभी यह मुश्किल होता है क्योंकि आप बहुत सारे दोस्तों से मिलते हैं, आप डिनर के लिए बाहर जाते हैं, और आपके पास बहुत सारे खिलाड़ी होते हैं जो ये सब चीजें देखना पसंद करते हैं, इसलिए यह बहुत मुश्किल होता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- Asia Cup 2025: IND vs PAK मैच से बाहर होंगे अक्षर पटेल? ओमान के खिलाफ लगी चोट पर कोच ने दिया बड़ा अपडेट

सूर्या ने उम्मीद जताई है कि भारत और पाकिस्तान मैच को लोग ज्यादा से ज्यादा देखेंगे, क्योंकि ये मैच रविवार को खेला जाएगा. इसके अलाना उन्होंने माना कि भारतीय टीम को देश बहुत सपोर्ट भी करता है. हम कोशिश करेंगे की हम अच्छे इंटेट के साथ खेलें. हम मुकाबला जीतने की पूरी कोशिश करेंगे.

विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन:

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती.

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: पाकिस्तान टीम के साथ ‘No-Handshake’ जारी रहेगा या नहीं? कप्तान साहब ने दिया जवाब

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola