आगामी वनडे विश्व कप 2027 को लेकर भारतीय टीम की तैयारियां शुरू हो गई हैं. हालांकि टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में शुमार रोहित शर्मा और विराट कोहली के वर्ल्ड कप खेलने पर संशय बरकरार है. रोहित शर्मा को लेकर क्रिकेट के गलियारों में कई अफवाहें भी फैल रही हैं. अब इस पर मोहम्मद कैफ ने शुभमन गिल को सुझाव दिया है. उन्होंने कहा है कि गिल को मीडिया के सामने आकर सबकुछ साफ करना चाहिए.
गिल को मीडिया के सामने आना चाहिए
रोहित शर्मा को लेकर अभी भी साफ नहीं है कि वह वर्ल्ड कप 2027 खेलेंगे या नहीं. ऐसे में कैफ का मानना है कि गिल को मीडिया के सामने प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी चाहिए और ये साफ करना चाहिए कि हमे वर्ल्ड कप 2027 में रोहित शर्मा की जरूरत है. कैफ का मानना है कि एक कप्तान को खिलाड़ियों के साथ खड़े रहना चाहिए. ऐसे में अब कैफ ने गिल को हिदायत दी है.
ये भी पढ़ें: ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को भी बड़ी जिम्मेदारी, आगामी टूर्नामेंट के लिए हुआ टीम का ऐलान
कैफ ने क्या कहा?
कैफ ने अपने यू ट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा “मुझे लगता है कि यह ‘इंतजार करो और देखो’ का मामला होगा. बहुत भ्रम है, लेकिन स्थिति स्पष्ट होनी ही चाहिए. गिल को प्रेस में आकर बयान देना होगा कि मैं विश्व कप के लिए रोहित को चाहता हूं. टीम बनने के समय कप्तान की भूमिका हमेशा अहम होती है. चयनकर्ताओं को खिलाड़ियों के खेल की उतनी जानकारी नहीं होती जितनी खिलाड़ियों को होती है. उन्हें कोच और चयनकर्ताओं को समझाना होगा और ऐसे फैसले लेने होंगे. सहवाग और युवराज रन नहीं बना पा रहे थे. गांगुली हमेशा उनका साथ देते थे और कहते थे कि वे वापसी करेंगे. धोनी ने खिलाड़ियों का समर्थन किया है. रोहित ने भी खिलाड़ियों का समर्थन किया है. एक कप्तान को खिलाड़ियों के साथ खड़ा रहना पड़ता है.”
रोहित की बात करें तो उन्होंने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में शानदार प्रदर्शन किया और 138 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं, विराट ने भी इस सीरीज में 2 अर्धशतक बनाए थे.
ये भी पढ़ें: युवराज सिंह को मिला इंसाफ, दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
संबंधित खबरें
भारत-पाकिस्तान के गोल्ड मेडल मैच में नहीं आएंगे मोहसिन नकवी, ACC ने किया बड़ा ऐलान
6 mins agoAsian Games 2026: वुमेंस हॉकी टीम ने गोल्ड जीतकर 44 साल का सूखा किया खत्म, ओलंपिक 2028 का भी कटाया टिकट
34 mins agoIND vs WI: तीसरे वनडे मैच में बारिश बिगाड़ेगी खेल या पूरा होगा मुकाबला? जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
52 mins agoमुकेश चौधरी ने 5 विकेट हॉल लेकर मचाया धमाल, जम्मू-कश्मीर के खिलाफ किया शानदार प्रदर्शन
1 hr agoAsian Games 2026: भारत की झोली में आया एक और गोल्ड, रेसलिंग में सुजीत कलकल ने फहराया तिरंगा
2 hrs agoअंकुश पंघाल ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया भारत का मान
3 hrs agoयुजवेंद्र चहल ने रेड बॉल क्रिकेट से लिया संन्यास, वर्ल्ड कप 2027 से पहले किया बड़ा फैसला
3 hrs agoलवलीना के बाद बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा का कमाल, जीता गोल्ड मेडल; अब तक भारत को मिले 73 पदक
3 hrs agoIND vs PAK Final: पाकिस्तान से हाथ मिलाएगी टीम इंडिया या जारी रहेगा नो हैंडशेक? जानें क्या कहते हैं IOC के नियम
4 hrs agoAsian Games 2026: कितने बजे शुरू होगा IND vs PAK फाइनल मुकाबला? जानें मैच टाइमिंग और लाइव डिटेल्स
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines