ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को भी बड़ी जिम्मेदारी, आगामी टूर्नामेंट के लिए हुआ टीम का ऐलान

आगामी टूर्नामेंट के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है. ईशान किशन को कप्तानी का जिम्मा मिला है, जबकि मोहम्मद शमी को भी मौका मिला है. इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी को भी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है.

Image Credit: X

Image Credit: X

ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी ने हाल ही में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व जिम्बाब्वे के खिलाफ किया था. जहां पर 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई थी. दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था. अब आगामी टूर्नामेंट के लिए भी दोनों खिलाड़ियों को जगह मिली है. ईशान किशन को टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि वैभव को भी बड़ी जिम्मेदारी मिली है. इसके अलावा मोहम्मद शमी को भी दल का हिस्सा बनाया गया है.

विज्ञापन

वैभव को मिली बड़ी जिम्मेदारी

आगामी दलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन की टीम का ऐलान कर दिया गया है. ईशान किशन टीम की कमान संभालेंगे, जबकि वैभव सूर्यवंशी को भी उपकप्तानी का जिम्मा मिला है. इसके अलावा मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार को भी मौका मिला है. ईस्ट जोन के स्क्वाड में ज्यादातर बंगाल और झारखंड के खिलाड़ियों को शामिल किया गया है.

विज्ञापन

23 अगस्त से दलीप ट्रॉफी का आयोजन होने जा रहा है. सभी मुकाबले बीसीसीआई के सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस में खेले जाएंगे. इससे पहले वेस्ट जोन की भी टीम का ऐलान कर दिया गया है, जिसकी कमान ऋतुराज गायकवाड़ संभालेंगे. लंबे समय से भारतीय टीम से दूर चल रहे मोहम्मद शमी को भी मौका मिला है. शमी के पास अच्छा प्रदर्शन करने का मौका होगा. वह एक बार फिर से दमदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचना चाहेंगे. उनके अलावा मुकेश कुमार अभिमन्यु ईश्वरन भी अपना दम दिखाना चाहेंगे. ईश्वरन को कई बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है. लेकिन प्लेइंग 11 में उन्हें मौका नहीं मिला.

दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए ईस्ट जोन की टीम: ईशान किशन (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उपकप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप कुमार घरामी, शाहबाज अहमद, सूरज सिंधु जायसवाल, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, कुमार कुशाग्र, शिखर मोहन, अनुकूल रॉय, विराट सिंह, शुभ्रांशु सेनापति, देनिश दास और अभिजीत सरकार.

विज्ञापन

स्टैंडबाय खिलाड़ी: आयुष लोहारूका ,श्रीदाम पॉल, संबित एस. बराल, शरणदीप सिंह, स्वास्तिक सामल

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ