हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IPL 2026 के बीच श्रीलंका ने चुना गेंदबाजी कोच, इस दिग्गज को मिली जिम्मेदारी

Sri Lanka bowling coach 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका सेमीफाइनल तक अपनी जगह नहीं बना सकी थी. श्रीलंका का सफर सुपर 8 से ही खत्म हो गया था. अब श्रीलंका क्रिकेट टीम ने अपनी कोचिंग में बड़ा बदलाव किया है.

विज्ञापन

Sri Lanka bowling coach 2026: आईपीएल 2026 के बीच श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला किया है. बोर्ड ने अपना नया गेंदबाजी कोच चुना है. रयान वैन नीकर्क को दो साल के लिए श्रीलंका का राष्ट्रीय गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है. वैन नीकेर्क साल 2023 से साल 2026 तक नीदरलैंड की राष्ट्रीय टीम के गेंदबाजी कोच और अंतरिम मुख्य कोच की भूमिका निभा चुके हैं.

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड का बड़ा फैसला

इसके अलावा जॉर्डन ग्रेगरी को राष्ट्रीय फील्डिंग और स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है. जॉर्डन ग्रेगरी इससे पहले नीदरलैंड क्रिकेट के लिए फील्डिंग सलाहकार के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. वैन नीकेर्क गैरी कर्स्टन क्रिकेट अकादमी में कोचिंग डायरेक्टर रहे हैं और उन्होंने भारत और दक्षिण अफ्रीका में अकादमी के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. इसके अलावा वह 2023 वनडे वर्ल्ड कप, टी-20 वर्ल्ड कप 2024 और टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान नीदरलैंड्स टीम के कोचिंग स्टाफ के हिस्से के रूप में काम किया.

इंग्लैंड का दौरा करेगी श्रीलंका

फिलहाल श्रीलंका के कई स्टार खिलाड़ी आईपीएल 2026 में भाग ले रहे हैं. इसके बाद श्रीलंका इंग्लैंड का दौरा करेगी, जहां पर 3 मैचों की टी-20 सीरीज और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. टी-20 सीरीज 15 से 19 सितंबर के बीच खेली जाएगी, जबकि वनडे सीरीज 22 सितंबर से 27 सितंबर के बीच खेली जानी. इसके बाद श्रीलंका, भारत का दौरा करेगी, जहां पर 3 मैचों की टी-20 सीरीज के अलावा 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. वनडे सीरीज 13 से 19 दिसंबर के बीच खेली जाएगी, जबकि टी-20 सीरीज का आगाज 22 से 27 दिसंबर के बीच खेला जाएगा. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका का सफर अच्छा नहीं रहा था. टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह नहीं बना पाई थी. हालांकि श्रीलंका ने इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया को हराया था.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 8 साल बाद इस देश से ODI सीरीज खेलेगी ऑस्ट्रेलिया, शेड्यूल का हुआ ऐलान

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola