हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका ए टीम? फाइनल से पहले श्रीलंकाई कप्तान ने दिया बड़ा बयान

IND A vs SL A: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल मुकाबला 21 जून को दांबुला में खेला जाना है. पिछली बार जब दोनों टीमों की भिड़ंत हुई थी तो श्रीलंकाई खिलाड़ियों के साथ वैभव सूर्यवंशी की तीखी नोकझोंक देखने को मिली थी. ऐसे में सवाल उठ रहा कि क्या फाइनल में भी श्रीलंकाई टीम के खिलाड़ी वैभव को टारगेट करेंगे.

विज्ञापन
Vaibhav Sooryavanshi

Vaibhav Sooryavanshi, IND A vs SL A: श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई नेशन ए सीरीज का फाइनल रविवार (21 जून) को इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच दांबुला में खेला जाएगा. इस खिताबी मुकाबले में एक बार फिर सबकी नजरें 15 साल के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी. पिछले मुकाबले में जब दोनों टीमें आमने-सामने हुई थीं, तब वैभव और श्रीलंकाई खिलाड़ियों के बीच मैदान पर तीखी नोकझोंक देखने को मिली थी. मैच सुपर ओवर तक पहुंचा था, जहां भारत ए को हार का सामना करना पड़ा था.

ऐसे में फाइनल से पहले सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या श्रीलंका ए के खिलाड़ी एक बार फिर वैभव को टारगेट करेंगे? इस सवाल का जवाब खुद श्रीलंकाई कप्तान सहान अराचिगे ने दिया है.

क्या वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका ए टीम?

इंडिया ए के खिलाफ ट्राई नेशन ए सीरीज के फाइनल से पहले श्रीलंका ए के कप्तान सहान अराचिगे ने साफ कहा कि उनकी टीम के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंसी को टारगेट नहीं कर रहे हैं. उनके मुताबिक पिछली बार जो भी हुआ, वह जोश में आकर हुआ.
स्पोर्टस्टार से बातचीत में उन्होंने कहा, “हमारे खिलाड़ी किसी व्यक्ति विशेष को टारगेट नहीं कर रहे हैं. वे सिर्फ खेल का आनंद ले रहे हैं. सुपर ओवर जैसे करीबी मुकाबलों में भावनाएं उफान पर आ जाती हैं और यह खेल का हिस्सा है.”

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, “हमारी टीम में कई अनुभवी खिलाड़ी हैं. उन्हें पता है कि मैदान पर कैसे व्यवहार करना है और किस तरह मुकाबले को खेलना है.”

पिछले मुकाबले में हुई थी गहमागहमी

दरअसल, सीरीज के चौथे मुकाबले में जब इंडिया ए और श्रीलंका ए की टीमें आमने-सामने हुई थीं, तब मैच टाई हो गया था और फिर सुपर ओवर में श्रीलंकाई टीम ने जीत हासिल की. वहीं, सुपर ओवर के बाद वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए के खिलाड़ी विशेन हालंबगे के बीच तीखी बहस हुई थी. मामला इतना बढ़ गया कि वैभव ने श्रीलंकाई खिलाड़ी को धक्का भी दे दिया था.

विज्ञापन

बाद में कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि हालंबगे मैच के दौरान लगातार वैभव को उकसा रहे थे और दोनों खिलाड़ियों के बीच सीरीज की शुरुआत से ही कहासुनी चल रही थी. कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, हालंबगे ने वैभव से कहा था, “घर जाओ, यह IPL नहीं है.” इसके बाद वैभव उससे भिड़े गए और मैदान पर माहौल काफी गर्म हो गया था.

ये भी पढ़ें- वनडे में सबसे तेज 50 छक्के जड़ने वाले 5 खिलाड़ी, अजमतुल्लाह उमरजई ने भारत के खिलाफ किया बड़ा कमाल

वैभव के पास फाइनल में खुद को साबित करने का मौका

लगातार दो मैच हारने के बाद तिलक वर्मा की कप्तानी वाली इंडिया ए ने अफगानिस्तान ए को बड़े अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाई है. अब भारतीय टीम फाइनल में सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, तो वहीं वैभव सूर्यवंशी के पास खुद को साबित करने का मौका होगा.

विज्ञापन

इस सीरीज में वैभव का बल्ला अभी तक उस अंदाज में नहीं चला है, जिसके लिए वह जाने जाते हैं. वह अब तक खेले 4 मैचों में सिर्फ 117 रन ही बना पाए हैं. लेकिन अब उनके सामने फाइनल जैसा बड़ा मंच है, जहां वे एक यादगार पारी खेलकर अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे.

ये भी पढ़ें- 20 जून का अनोखा संयोग, इसी दिन विराट कोहली समेत 3 भारतीय लीजेंड्स ने किया था टेस्ट डेब्यू

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola