वनडे में सबसे तेज 50 छक्के जड़ने वाले 5 खिलाड़ी, अजमतुल्लाह उमरजई ने भारत के खिलाफ किया बड़ा कमाल

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे मुकाबले में अजमतुल्लाह उमरजई ने अर्धशतकीय पारी खेली और वनडे में सबसे तेज 50 छक्के जमाने वाले खिलाड़ियों की सूची में एंट्री मार ली.

Cricket News - 2026-06-20T163008.335
1 / 6

भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का तीसरा मुकाबला चेन्नई में खेला जा रहा है. अब तक खेले गए मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज अपने नाम कर ली है. भारत के खिलाफ अफगानिस्तान के खिलाड़ी अजमतुल्लाह उमरजई ने कमाल का प्रदर्शन किया. उन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और वनडे में सबसे तेज 50 छक्के जड़ने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों की सूची में अपना नाम दर्ज करा लिया.  

विज्ञापन

कोरी एंडरसन

कोरी एंडरसन2 / 6

वनडे में सबसे तेज 50 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड कोरी एंडरसन के नाम है. न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी ने 32 पारियों में वनडे में अपने 50 छक्के पूरे किए थे. उनका रिकॉर्ड आजतक कायम है. कोई भी दुनिया का खिलाड़ी एंडरसन के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाया है.

विज्ञापन

लियाम लिविंगस्टोन

लियाम लिविंगस्टोन3 / 6

दूसरे नंबर पर लियाम लिविंगस्टोन हैं. उन्होंने वनडे में सबसे तेज 50 छक्के 34 पारियों में लगाए हैं. लिविंगस्टोन इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी हैं और अपनी टीम के लिए कई यादगार पारियां खेल चुके हैं.

मुहम्मद वसीम

मुहम्मद वसीम4 / 6

तीसरे नंबर पर यूएई के खिलाड़ी मुहम्मद वसीम का नाम आता है. वह वनडे में सबसे तेज 50 छक्के जड़ने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं. उन्होंने 36 पारियों में ही वनडे में 50 छक्के पूरे कर लिए थे.

विज्ञापन

अजमतुल्लाह उमरजई

अजमतुल्लाह उमरजई5 / 6

अब अजमतुल्लाह उमरजई का नाम मुहम्मद वसीम के साथ संयुक्त रूप से जुड़ चुका है. उन्होंने भी 36 पारियों में अपने 50 छक्के पूरे किए. अजमतुल्लाह उमरजई ने भारत के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में 56 गेंदों में 50 रनों की धांसू पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के अपने नाम किए और इस लिस्ट में जगह बना ली.

शिमरोन हेटमायर और हैरी ब्रूक

शिमरोन हेटमायर और हैरी ब्रूक6 / 6

वहीं, वेस्टइंडीज के शिमरोन हेटमायर और इंग्लैंड के हैरी ब्रूक भी इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर आते हैं. दोनों खिलाड़ियों ने 38 वनडे पारियों में 50 छक्के पूरे किए थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन