20 जून का अनोखा संयोग, इसी दिन विराट कोहली समेत 3 भारतीय लीजेंड्स ने किया था टेस्ट डेब्यू

On This Day, 22 June: भारतीय क्रिकेट के इतिहास में 20 जून की तारीख का एक खास महत्व है. यह सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि कई ऐतिहासिक शुरुआतों की गवाह रही है. इसी दिन सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने अपना टेस्ट डेब्यू किया था. इन लीजेंड्स के अलावा, 3 और भारतीय खिलाड़ियों ने भी इसी तारीख पर टेस्ट क्रिकेट में कदम रखा है.

Virat Kohli, Sourav Ganguly and Rahul Dravid (Image generated by AI)

Virat Kohli, Sourav Ganguly and Rahul Dravid (Image generated by AI)

On This Day, 22 June: भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसी तारीखें हैं जिन्हें याद रखी जाएंगी, लेकिन 20 जून की तारीख एक खास अहमियत है. यही वह दिन है जब टीम इंडिया को एक-दो नहीं, बल्कि तीन ऐसे लीजेंड खिलाड़ी मिले, जिन्होंने आगे चलकर भारतीय क्रिकेट की तस्वीर बदल दी. सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने इसी तारीख को अपना टेस्ट डेब्यू किया था. दिलचस्प बात यह है कि तीनों खिलाड़ियों ने भारत के लिए 100 से ज्यादा टेस्ट मैच खेले और क्रिकेट इतिहास में अपनी अमिट छाप छोड़ी.

विज्ञापन

20 जून भारतीय क्रिकेट के लिए ‘गोल्डन डे’ की तरह है, जिस दिन कुल 6 खिलाड़ियों ने टेस्ट डेब्यू किया है. अब इस लिस्ट में युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन का नाम भी जुड़ गया है, जिन्होंने पिछले साल 20 जून को ही टेस्ट क्रिकेट में कदम रखा था.

विज्ञापन

1996 में सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ ने एक साथ किया था डेब्यू

20 जून 1996 को भारतीय क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक दिन था. इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ ने एक साथ टेस्ट डेब्यू किया था. गांगुली ने अपने पहले ही टेस्ट में शानदार 131 रन बनाकर शतक जड़ दिया था, जबकि द्रविड़ शतक से सिर्फ 5 रन दूर रह गए और 95 रन की शानदार पारी खेली. आगे चलकर दोनों खिलाड़ियों ने भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया.

गांगुली ने कप्तान के रूप में टीम इंडिया को आक्रामक क्रिकेट खेलना सिखाया और विदेशी सरजमीं पर जीत का विश्वास जगाया, तो वहीं राहुल द्रविड़ अपनी बेहतरीन तकनीक और धैर्य के कारण ‘द वॉल’ के नाम से मशहूर हुए और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बने.

विज्ञापन

2011 में विराट कोहली ने रखा था टेस्ट क्रिकेट में कदम

20 जून 2011 को विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था. हालांकि, कोहली का टेस्ट डेब्यू यादगार नहीं रहा और वह सिर्फ 19 रन ही बना सके. लेकिन इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. विराट ने अपनी आक्रामकता और फिटनेस के दम पर टेस्ट क्रिकेट में कई उपलब्धियां हासिल कीं, जो उन्हें आधुनिक क्रिकेट का सबसे बड़ा बल्लेबाज बना दिया. उनकी कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत दर्ज की.

कोहली और तत्कालीन मुख्य कोच रवि शास्त्री की जोड़ी ने भारतीय टेस्ट टीम को दुनिया की सबसे मजबूत टीमों में शामिल कर दिया. हालांकि, पिछले साल उनके अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के फैसले ने करोड़ों फैंस को निराश कर दिया.

विज्ञापन

क्या साई सुदर्शन बन पाएंगे अगले लीजेंड?

वहीं, युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन ने भी 20 जून को ही टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था. शानदार तकनीक और मजबूत बल्लेबाजी कौशल के कारण उन्हें भारतीय क्रिकेट का भविष्य माना जा रहा है. हालांकि ,अभी तक वह टेस्ट क्रिकेट में बड़ी छाप छोड़ने में सफल नहीं हुए हैं. मुख्य कोच गौतम गंभीर लगातार उन पर भरोसा जता रहे हैं और उन्हें नंबर-3 पर मौके दे रहे हैं.

ऐसे में आने वाले वर्षों में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या साई सुदर्शन भी गांगुली, द्रविड़ और कोहली की तरह भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ियों की सूची में अपनी जगह बना पाते हैं या नहीं. बता दें कि, गांगुली, द्रविड़, कोहली और सुदर्शन के अलावा, प्रवीण कुमार और अभिनव मुकुंद ने भी 20 जून को ही अपना टेस्ट डेब्यू किया था.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- क्या बांग्लादेश दौरे पर जाएगी टीम इंडिया? BCCI ने साफ किया अपना रुख

20 जून को टेस्ट डेब्यू करने वाले भारतीय खिलाड़ी

खिलाड़ीटेस्ट डेब्यू वर्ष
राहुल द्रविड़1996
सौरव गांगुली1996
विराट कोहली2011
प्रवीण कुमार2011
अभिनव मुकुंद2011
साई सुदर्शन2025

ये भी पढ़ें- IND vs AFG: रोहित शर्मा की हुई सौरव गांगुली के क्लब में एंट्री, 3 कैच पकड़कर किया बड़ा कमाल

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ