बड़ी सीरीज के लिए हुआ प्रोटियाज टीम का ऐलान, 6 अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिला मौका

South Africa team announced: अहम ट्राई सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका टीम का ऐलान हो गया है। खास बात ये है कि टीम में 6 अनकैप्ड खिलाड़ियों को मौका मिला है।

South Africa

South Africa team announced: पाकिस्तान की मेजबानी में कई सालों बाद ट्राई सीरीज का आगाज होने जा रहा है, जिसमें साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की टीमें आमने सामने होंगी। 8 फरवरी से सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। साउथ अफ्रीका ने इस सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की अगुवाई टेम्बा बावुमा को मिली है। साथ ही 6 अनकैप्ड खिलाड़ियों को मौका मिला है।

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका ने 12 खिलाड़ियों को किया शामिल

फिलहाल साउथ अफ्रीका ने 12 खिलाड़ियों को अपने दल का हिस्सा बनाया है। 5 फरवरी को SA20 एलिमिनेटर के परिणाम के बाद और भी खिलाड़ियों को स्क्वाड का हिस्सा बनाया जाएगा। खास बात ये है कि अफ्रीका ने 6 अनकैप्ड खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है और अपने दल में शामिल किया है। इन खिलाड़ियों में मैथ्यू ब्रीट्जके, मीका-ईल प्रिंस, गिदोन पीटर्स, ईथन बॉश, सेनुरन मुथुसामी और मिहलाली मपोंगवाना शामिल हैं। इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा था। हालांकि अब बोर्ड ने उन्हें नेशनल टीम में शामिल कर उन्हे इनाम भी दे दिया है।

विज्ञापन

महाराज और क्लासेन नहीं खेल पाएंगे पहला मैच

साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी हेनरिक क्लासेन और केशव महाराज पहले वनडे मैच के लिए नहीं खेल पाएंगे। दोनों खिलाड़ी 12 फरवरी को होने वाले पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे मैच से जुड़ेंगे। दक्षिण अफ्रीका को 10 फरवरी को लाहौर में न्यूजीलैंड से और 12 फरवरी को कराची में पाकिस्तान से खेलना है। त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल 14 फरवरी को खेला जाएगा।

विज्ञापन

त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए साउथ अफ्रीका का स्क्वाड

टेम्बा बावुमा (कप्तान), ईथन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्जके, गेराल्ड कोएट्जी, जूनियर डाला, वियान मुल्डर, मिहलाली मपोंगवाना, सेनुरन मुथुसामी, गिदोन पीटर्स, मीका-ईल प्रिंस, जेसन स्मिथ और काइल वेरिन।

विज्ञापन

ट्राई सीरीज लिए पाकिस्तान टीम

मोहम्मद रिजवान (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमां, कामरान गुलाम, सऊद शकील, तैयब ताहिर, फहीम अशरफ, खुशदिल शाह, सलमान अली आगा (उपकप्तान), उस्मान खान, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह और शाहीन शाह अफरीदी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ