---विज्ञापन---

SA20: साउथ अफ्रीका की T20 लीग में खेलेगा पूर्व भारतीय खिलाड़ी, रॉयल्स की टीम में एंट्री

South Africa 20 League 2025: साउथ अफ्रीका 20 लीग के नए सीजन में इस बार पूर्व भारतीय दिग्गज की एंट्री होने वाली है। पहली बार कोई भारतीय खिलाड़ी इस लीग में खेलने वाला है। पार्ल रॉयल्स ने अपनी टीम में इस खिलाड़ी को शामिल किया है।

---विज्ञापन---

South Africa 20 League 2025: साउथ अफ्रीका 20 लीग के नए सीजन से पहले सभी फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज कर रही है। इसके अलावा फ्रेंचाइजी कुछ खिलाड़ियों को साइन भी कर रही है। वहीं अब पार्ल रॉयल्स ने रॉयल चैंलेजर्स बेंगलुरु के पूर्व धाकड़ खिलाड़ी को नए सीजन के लिए अपनी टीम में शामिल किया है। ये खिलाड़ी आईपीएल से संन्यास ले चुका है, लेकिन अब एक बार फिर से इस धाकड़ खिलाड़ी की क्रिकेट मैदान पर वापसी हो रही है।

दिनेश कार्तिक खेलेंगे साउथ अफ्रीका 20 लीग

दिनेश कार्तिक ने आईपीएल 2024 के बाद संन्यास का ऐलान कर दिया था। कार्तिक ने आईपीएल 2024 में रॉयल चैंलेजर्स बेंगलुरु के लिए कमाल का प्रदर्शन किया था। अब इस विकेटकीपर बल्लेबाज को साउथ अफ्रीका 20 लीग 2025 के लिए पार्ल रॉयल्स ने अपनी टीम में शामिल किया है। कार्तिक साउथ अफ्रीका 20 लीग में खेलने वाले पहले भारतीय भी बनने वाले हैं। कार्तिक ने अपने जन्मदिन के दौरान ही आईपीएल से संन्यास लिया था। बता दे, साउथ अफ्रीका 20 लीग का नया सीजन 9 जनवरी से शुरू होगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- Video: 8 नाम पक्के, 3 पर खतरा, तीसरे ODI में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की Playing 11

---विज्ञापन---

टी20 क्रिकेट का अच्छा अनुभव

दिनेश कार्तिक को टी20 क्रिकेट का अच्छा अनुभव भी है। अब अपने अनुभव का प्रयोग कार्तिक साउथ अफ्रीका 20 लीग में करते हुए दिखाई देंगे। अपने करियर में दिनेश कार्तिक ने 450 से ज्यादा टी20 मैच खेले हैं। जिसमें से उन्होंने टीम इंडिया के लिए 60 टी20 इंटरनेशन मैच खेले हैं।

---विज्ञापन---

इसके अलावा आईपीएल और दूसरी लीग को मिलाकर कार्तिक को 401 टी20 मैचों का अनुभव है। 401 टी20 मैचों में कार्तिक ने 7407 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 34 अर्धशतक निकले हैं। आईपीएल में कार्तिक 6 टीमों के लिए खेले थे। जिसमें उनकी सबसे आखिरी टीम आरसीबी थी।

ये भी पढ़ें:- IND vs SL: DRS विवाद पर कोहली और जयसूर्या में लंबी बातचीत, सामने आया वीडियो

---विज्ञापन---

First published on: Aug 06, 2024 12:51 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola