IND vs SL: DRS विवाद पर कोहली और जयसूर्या में लंबी बातचीत, सामने आया वीडियो

India vs Sri Lanka Drs Controversy: भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में विराट कोहली के विकेट पर काफी बवाल देखने को मिला था। जिसके बाद अब सनथ जयसूर्या और कोहली का मैच के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Virat Kohli & Sanath Jayasuriya

Virat Kohli & Sanath Jayasuriya

India vs Sri Lanka Virat Kohli & Sanath Jayasuriya Video: भारतीय टीम इन दिनों श्रीलंका के दौरे पर है। जहां दोनों टीमों के तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच टाई रहा था, जबकि दूसरे मैच में टीम इंडिया को 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के एलबीडब्ल्यू आउट पर काफी विवाद भी हुआ था। जिसपर श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने आपत्ति जाहिर की थी। वहीं अब इस डीआरएस विवाद के बाद का विराट कोहली और श्रीलंका के कोच सनथ जयसूर्या को लंबी बातचीत करते हुए देखा गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

विज्ञापन

डीआरएस विवाद पर कोहली और जयसूर्या की बातचीत

दरअसल दूसरे वनडे मैच के 15वें ओवर में जब विराट कोहली बल्लेबाजी कर रहे थे तो नंजय डी सिल्वा की एक गेंद कोहली की पैड पर जा लगी थी। जिसपर श्रीलंका टीम ने जोरदार अपील की और अंपायर ने कोहली को आउट करार दे दिया।

विज्ञापन

इसके कोहली ने डीआरएस लिया और अल्ट्रा एज के कारण अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा। इस पर श्रीलंकाई खिलाड़ी काफी गुस्से में दिखे। कप्तान असलंका को फील्ड अंपायर से बहस करते हुए देखा गया, जबकि जयसूर्या रिजर्व अंपायर के साथ चर्चा करते थे।

विज्ञापन

वहीं इस मैच के बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी और कोच आपस में हाथ मिला रहे थे, तब विराट कोहली और सनथ जयसूर्या को लंबी बातचीत करते हुए देखा। जिसका वीडियो अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

श्रीलंका 1-0 से आगे

सीरीज का दूसरा मैच जीतकर श्रीलंका की टीम ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। दूसरे वनडे में मेजबान ने टीम इंडिया को 32 रनों से हराया था। टीम इंडिया की खराब बल्लेबाजी उनकी हार का कारण बनी थी। अब भारतीय टीम पर सीरीज हारने का खतरा मंडरा रहा है। वहीं रोहित एंड कंपनी अब तीसरे मैच को जीतकर सीरीज को 1-1 की बराबरी पर खत्म करना चाहेगी। सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 7 अगस्त को खेला जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ