Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

जहां खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान का क्रिकेट मैच, उसी मैदान पर निकला सांप

IND vs PAK Colombo Stadium Snake Video: भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को महामुकाबला खेला जाना है. हालांकि इस मैच से दो दिन पहले यानी 13 फरवरी को सांप निकला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Author
Written By: Alsaba Zaya Updated: Feb 14, 2026 00:03

IND vs PAK Colombo Stadium Snake Video: भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में मुकाबला खेला जाएगा. ये मैच श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में खेला जाएगा. भारत और पाकिस्तान इस मैदान पर भिड़ने के लिए तैयार हैं. हालांकि मैच से पहले बुरी खबर सामने आई है. दरअसल जिस मैदान पर भारत और पाकिस्तान का मैच खेला जाना है. उसी मैदान पर सांप निकला है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

मैदान पर निकला सांप

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है. इस मैच के लिए तैयारियां भी शुरू हो गई हैं. भारत और पाकिस्तान मैच से पहले मैदान पर सांप निकला, ये सांप लगभग 4 फुट लंबा था. हालांकि ग्राउंड के स्टाफ धम्मिका मदगेडरा ने बताया कि ये सांप जहरीला नहीं है. इसे काबू कर लिया गया और हम इस सांप को वन विभाग के हवाले कर देंगे. इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

---विज्ञापन---

विवाद के बाद मैच को मिली हरी झंडी

भारत और पाकिस्तान का मैच काफी विवाद के बाद हो रहा है. पाकिस्तान सरकार ने पहले भारत के खिलाफ खेलने से साफ मना कर दिया था. हालांकि इसके बाद आईसीसी ने पाकिस्तान के साथ बातचीत की और बाद में भारत और पाकिस्तान मैच को हरी झंडी मिल गई थी. अब ये मैच तय कार्यक्रम के मुताबिक ही खेला जा रहा है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे की जीत का टीम इंडिया से खास कनेक्शन, क्या कपिल देव और धोनी की तरह लकी होंगे सूर्यकुमार?

दोनों टीमें शानदार फॉर्म में

अब तक टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान ने 2-2 मैच खेले हैं. भारत ने यूएसए और नामीबिया को हराया, जबकि पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स और यूएसए को शिकस्त दी. भारत और पाकिस्तान अब तक खेले गए 2 मैच को जीत चुकी हैं. दोनों टीमें टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला खेलने के लिए उतरेंगी. दोनों देश के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया को हराकर जिम्बाब्वे ने पॉइंट्स टेबल में किया बड़ा खेला, जानें कहां पर भारत और पाकिस्तान

First published on: Feb 14, 2026 12:03 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.