International League T20: दुबई में होने वाली इंटरनेशनल लीग टी20 का आगाज 11 जनवरी से होगा। इस तीसरे सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी की टीम दुबई कैपिटल्स ने टीम के नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। जिम्बाब्वे के धाकड़ ऑलराउंडर को इंटरनेशनल लीग टी20 के नए सीजन के लिए दुबई कैपिटल्स का कप्तान बनाया गया है।
सिकंदर रजा को मिली कप्तानी
दुबई कैपिटल्स ने इंटरनेशनल लीग टी20 के नए सीजन के लिए जिम्बाब्वे के धाकड़ ऑलराउंडर को नया कप्तान बनाया गया है। सिकंदर रजा जिम्बाब्वे टी20 टीम के कप्तान भी हैं। साल 2024 रजा के लिए काफी शानदार भी रहा। जिसके बाद सिकंदर रजा को आईसीसी टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए भी नामांकित किया गया है।
ये भी पढ़ें;- IND vs AUS: सिडनी टेस्ट से बाहर हो सकते हैं ऋषभ पंत, सामने आई बड़ी वजह
पिछले सीजन में दुबई कैपिटल्स के कप्तान ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज डेविड वॉर्नर थे। वॉर्नर की कप्तानी में पिछले सीजन दुबई कैपिटल्स की टीम फाइनल तक भी पहुंची थी, हालांकि वॉर्नर टीम को खिताब नहीं दिला सके थे। ऐसे में अब नए कप्तान सिकंदर रजा के ऊपर टीम को चैंपियन बनाने की जिम्मेदारी होने वाली है।
पिछले 2 सीजन से हैं टीम का हिस्सा
सिकंदर रजा पिछले दो सीजन से इंटरनेशनल लीग टी20 में दुबई कैपिटल्स टीम का हिस्सा भी रहे हैं। उनका प्रदर्शन भी इस टूर्नामेंट में काफी कमाल का रहा है। अभी तक खेले गए 21 मैचों में बल्लेबाजी करते हुए सिकंदर रजा ने 522 रन बनाए हैं, इसके अलावा गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 16 विकेट भी चटकाए हैं। उनका ये शानदार प्रदर्शन देखते हुए फ्रेंचाइजी ने रजा को दुबई कैपिटल्स का कप्तान चुना है, इसके अलावा रजा को कप्तानी का भी काफी अनुभव है, जो टीम के काफी काम आने वाला है।
ये भी पढ़ें;- IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया की संभावित Playing 11, 2 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर
संबंधित खबरें
मुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
7 mins agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
18 mins agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
51 mins agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
58 mins agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
59 mins agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
1 hr agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
2 hrs agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
3 hrs agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines