India vs West Indies 1st Test: एशिया कप 2025 का खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया अब वेस्टइंडीज के साथ टेस्ट सीरीज खेलती हुई दिखाई देने वाली है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. जिसका पहला मैच 2 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच से पहले टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन और जसप्रीत बुमराह की फिटनेस को लेकर कई सवाल फैंस के मन में उठ रहे हैं, जिसको लेकर अब कप्तान शुभमन गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जवाब दिया है.
अतिरिक्त तेज गेंदबाज के साथ उतर सकती है टीम इंडिया
वेस्टइंडीज के साथ होने वाले टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गिल ने बताया कि “प्लेइंग इलेवन के बारे में कल पता चल जाएगा. मौसम और पिच की स्थिति को देखते हुए एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज को मौका मिल सकता है. पिच की नमी को देखकर आखिरी फैसला लिया जाएगा.”
आगे जसप्रीत बुमराह को लेकर कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि “अभी कुछ भी तय नहीं हुआ है और बुमराह को लेकर फैसला हर मैच के बाद लिया जाएगा. हर मैच के बाद देखा जाएगा कि उन्होंने कितनी गेंदबाजी की और बाकी के गेंदबाज कैसा महसूस करते हैं. मैं ज्यादा आगे के बारे में नहीं सोच रहा हूं, इतना क्रिकेट खेलने के बाद मैं इस हफ्ते दर खेलूंगा. बल्लेबाजों के लिए ज्यादा मानसिक थकान होती है लेकिन मैं अभी बिल्कुल फ्रैश हूं.”
ये भी पढ़ें:-IND vs WI 1st Test: पहले टेस्ट मैच की टाइमिंग क्या, जानें कितने बजे होगा टॉस?
इन खिलाड़ियों की हुई वापसी
टेस्ट सीरीज के लिए यशस्वी जायसवला, केएल राहुल से लेकर मोहम्मद सिराज की टीम में वापसी हुई है. एशिया कप 2025 के लिए इन खिलाड़ियों को टीम इंडिया में मौका नहीं मिला था. अब एकबार फिर से केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल टीम इंडिया के लिए पारी की शुरुआत करते हुए दिखाई देंगे. ऋषभ पंत इंजरी के चलते इस सीरीज से बाहर हैं तो उनकी जगह ध्रुव जुरेल खेलते हुए नजर आएंगे.
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.
ये भी पढ़ें:-आईसीसी रैंकिंग्स में हार्दिक पांड्या से छिना नंबर-1 ऑलराउंडर का ताज, पाकिस्तानी खिलाड़ी ने मारी बाजी
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
6 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
6 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
7 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
7 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
8 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
8 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
8 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines