आईसीसी रैंकिंग्स में हार्दिक पांड्या से छिना नंबर-1 ऑलराउंडर का ताज, पाकिस्तानी खिलाड़ी ने मारी बाजी

ICC Rankings Saim Ayub: आईसीसी की ताजा टी20 इंटरनेशनल ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में पाकिस्तानी स्टार ऑलराउंडर सैम अयूब का जलवा देखने को मिला है. पहली बार सैम अयूब नंबर-1 ऑलराउंडर बने हैं. इसके साथ ही उन्होंने टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ दिया है, जो अब तकर दुनिया के नंबर-1 ऑलराउंडर थे.

Hardik Pandya

Hardik Pandya

ICC Rankings Saim Ayub: एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान को टीम इंडिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन अब आईसीसी की ताजा रैंकिग्स में टीम स्टार ऑलराउंडर का जलवा देखने को मिला है. एशिया कप 2025 में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज सैम अयूब बल्ले से बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए थे, लेकिन गेंद से उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया, जिसका तगड़ा फायदा उनको आईसीसी की ताजा टी20 ऑलराउंडर्स की रैंकिंग्स में मिला है, जिसमें सैम अयूब ने हार्दिक पांड्या को पहली बार पीछे छोड़ दिया है.

विज्ञापन

सैम अयूब बने नंबर-1 टी20 इंटरनेशनल ऑलराउंडर

बुधवार 1 अक्टूबर को आईसीसी ने ताजा रैंकिंग्स जारी की, इस दौरान टी20 इंटरनेशनल ऑलराउंडर्स की रैंकिंग्स नें टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या से नंबर-1 का ताज छिन गया. पाकिस्तान के सैम अयूब अब नंबर-1 टी20 इंटरनेशनल ऑलराउंडर बन गए हैं. पहली बार सैम अयूब ने ये कारनामा करके दिखाया है.

विज्ञापन

सैम अयूब को 4 स्थान का फायदा मिला है, इसके साथ उनके अब 241 रेटिंग पॉइंट्स हो गए हैं. इसके अलावा हार्दिक पांड्या को 1 पायदान का नुकसान उठाना पड़ा है. हार्दिक पांड्या के अब 233 रेटिंग पॉइंट्स हो गए हैं और वे दूसरे पायदान पर खिसक गए हैं. इसके अलावा अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी 231 रेटिंग पॉइंट्स के साथ तीसरे और नेपाल के दीपेंद्र सिंह 214 अंक के साथ चौथे पायदान पर हैं. वहीं जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा 201 अंक के साथ पांचवें पायदान पर आ गए हैं.

विज्ञापन

एशिया कप 2025 में सैम अयूब की शानदार गेंदबाजी

एशिया कप 2025 में सैम अयूब ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया था. इस दौरान उन्होंने 7 मैचों में गेंदबाजी करते हुए 8 विकेट चटकाए थे. हालांकि बल्लेबाजी में सैम बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए, इस बार एशिया कप 2025 में सैम अयूब 4 बार बिना खाता खोले आउट हुए थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ