हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs ENG: मैनचेस्टर टेस्ट मैच में खुल गई शुभमन गिल की 'पोल', आखिर कब तक करते रहेंगे ये गलती?

Shubman Gill: मैनचेस्टर की धरती पर खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में भारतीय कप्तान शुभमन गिल का बल्ला खामोश रहा। वह निराशाजनक बल्लेबाजी करते हुए आउट हुए। गिल एक ही गलती बार-बार दोहरा रहे हैं।

विज्ञापन

Shubman Gill: मैनचेस्टर में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल का बल्ला नहीं चल सका। वह टीम के लिए खासा कमाल नहीं कर सके। भारतीय टीम को शुभमन गिल से खासा उम्मीदें थीं, लेकिन वह खरे नहीं उतर सके। गिल को इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने चलता किया। आउट होने के बाद कप्तान गिल की पोल खुल गई। गिल एक ही गलती कई बार दोहरा चुके हैं और आंकड़े भी इसी ओर इशारा कर रहे हैं।

शुभमन गिल के चौंकाने वाले आंकड़े आए सामने

भारत को तीसरा झटका शुभमन गिल के रूप में लगा। वह 49.1 ओवर में स्टोक्स की गेंद पर पवेलियन लौटे। गिल गेंद छोड़ने की कोशिश में चौथी बार आउट हुए हैं और ऐसा पहली बार नहीं हुआ। गिल गेंद छोड़ने की कोशिश में कुल 4 बार आउट हो गए हैं। गिल कुल 3 बार तेज गेंदबाज की गेंद छोड़ने के प्रयास में आउट हुए, जबकि 1 बार वह फिरकी गेंदबाज के शिकार बन चुके हैं। इसके अलावा बेन स्टोक्स ने 7 पारियों में गिल को चलता भी किया है। भारतीय कप्तान के आउट होने के बाद साई सुदर्शन और ऋषभ पंत ने जिम्मेदारी संभाली। हालांकि सुदर्शन 151 गेंदों में 61 रन बनाकर स्टोक्स का ही शिकार बन गए, जबकि पंत चोटिल होने की वजह से रिटायर्ड हर्ट हुए। उन्होंने 48 गेंदों में 37 रन बनाए।

विज्ञापन

लगातार तीसरी पारी में फ्लॉप हुए गिल

इस मैच में शुभमन गिल ने 23 गेंदों में 12 रन बनाए। इससे पहले गिल के बल्ले से लॉर्ड्स टेस्ट की दोनों पारियों में 16 और 6 रन निकले थे। गिल लगातार तीसरी पारी में बड़ा स्कोर नहीं बना सके। हालांकि अपनी तीन पारियों से पहले गिल ने बर्मिंघम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच की दोनों ही पारियों में शानदार बल्लेबाजी की थी। उन्होंने पहली पारी में 269 और दूसरी पारी में 161 रन बनाए थे। हालांकि अब मैनचेस्टर में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में वह बड़ा स्कोर बनाकर अपनी लय फिर से प्राप्त करना चाहेंगे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola