हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ICC रैंकिंग में शुभमन गिल को हुआ बड़ा नुकसान, बिना खेले ऋषभ पंत की हुई बल्ले-बल्ले

आईसीसी ने बुधवार 3 जून को अपनी नई रैंकिंग जारी की है. टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में दो भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा है. इसके अलावा ऋषभ पंत को नई रैंकिंग में फायदा हुआ है, जबकि शुभमन गिल को नुकसान हुआ है.

विज्ञापन

ICC Rankings: आईसीसी ने 3 जून को अपनी नई रैंकिंग जारी कर दी है. भारतीय टीम आईपीएल 2026 की वजह से पिछले 2 महीने से कोई भी सीरीज नहीं खेली. टीम इंडिया अब 6 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलेगी. इसके बाद वनडे सीरीज खेली जाएगी. शुभमन गिल को नई टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में नुकसान हुआ है, जबकि ऋषभ पंत को फायदा हुआ है. इसके अलावा जो रूट की बादशाहत बरकरार है.

शुभमन गिल को हुआ फायदा

नई टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में जो रूट 880 रेटिंग्स के साथ पहले नंबर पर बने हुए हैं. दूसरे नंबर पर हैरी ब्रूक 857 अंकों के साथ बराकरार हैं. वहीं, तीसरे नंबर पर ट्रेविस हेड 853 रेटिंग्स के साथ बने हुए हैं.
टॉप-10 में यशस्वी जायसवाल भी 750 रेटिंग्स के साथ आठवें नंबर पर हैं. शुभमन गिल 730 रेटिंग्स के साथ 10वें नंबर पर पहुंच गए हैं. इससे पहले वह नौवें स्थान पर थे. उन्हें एक पायदान का नुकसान हुआ है. ऋषभ पंत को एक पायदान का फायदा हुआ है. वह 14वें स्थान से 13वें स्थान पर आ गए हैं.

ये भी पढ़ें: पैट कमिंस खुद छोड़ेंगे 2027 IPL में SRH का साथ? 

विज्ञापन

वनडे बैटिंग रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाजों का जलवा

वहीं, वनडे बैटिंग रैंकिंग के टॉप-5 में 3 भारतीय बल्लेबाज शामिल हैं. वनडे बैटिंग रैंकिंग में डेरिल मिचेल की बादशाहत कायम है. उनके पास 815 रेटिंग पॉइंट हैं. विराट कोहली दूसरे नंबर पर हैं, जबकि रोहित शर्मा चौथे स्थान पर हैं. इसके अलावा शुभमन गिल पांचवें स्थान पर बने हुए हैं.

आईसीसी टेस्ट बैटिंग रैंकिंग की टॉप-10 लिस्ट

विज्ञापन
रैंकखिलाड़ीदेशरेटिंग
1जो रूट (Joe Root)इंग्लैंड880
2हैरी ब्रूक (Harry Brook)इंग्लैंड857
3ट्रैविस हेड (Travis Head)ऑस्ट्रेलिया853
4स्टीव स्मिथ (Steve Smith)ऑस्ट्रेलिया831
5केन विलियमसन (Kane Williamson)न्यूजीलैंड807
6कामिंदु मेंडिस (Kamindu Mendis)श्रीलंका781
7टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma)दक्षिण अफ्रीका775
8यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal)भारत750
9रचिन रवींद्र (Rachin Ravindra)न्यूजीलैंड737
10शुभमन गिल (Shubman Gill)भारत730

ये भी पढ़ें: बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद अब सौरव गांगुली को बड़ा झटका, सरकार ने किया ये फैसला

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola