पैट कमिंस खुद छोड़ेंगे 2027 IPL में SRH का साथ? ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने क्यों दिया चौंकाने वाला बयान!
Pat Cummins: आईपीएल 2026 खत्म होने के बाद से ही सभी फ्रेंचाइजियों ने अब अगले सीजन की तैयारी शुरू कर दी है. आईपीएल 2027 और भी मजेदार होने वाला है. हालांकि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को बहुत बड़ा झटका लगा है. पैट कमिंस टीम का साथ छोड़ सकते हैं.

Pat Cummins: साल 2027 ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ियों के लिए बहुत बड़ा होने वाला है. इस साल उन्हें द एशेज, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी और वनडे वर्ल्ड कप 2027 भी खेलना है. अगर वो फाइनल में पहुंचे तो आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भी इसमें शामिल होगा. ऐसे में पैट कमिंस ने आईपीएल 2027 को लेकर बहुत ही चौंकाने वाला बयान दिया है. कमिंस सीजन 20 को छोड़ सकते हैं.
बहुत व्यस्त रहेंगे पैट कमिंस
2 / 6तेज गेंदबाज पैट कमिंस मौजूदा समय में ऑस्ट्रेलिया के वनडे और टेस्ट कप्तान हैं. ऐसे में उन्हें बतौर कप्तान साल 2027 में द एशेज, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी और वनडे वर्ल्ड कप भी खेलना है. ऐसे में उन्हें बड़ा टूर्नामेंट मिस करना होगा.
कप्तान कमिंस ने दिया बड़ा बयान
3 / 6द एज से बात करते हुए पैट कमिंस ने अगले साल की प्लानिंग को लेकर कहा, ‘अगले साल किसी न किसी स्तर पर कुछ न कुछ तो मिस करना पड़ेगा और यह टेस्ट मैच या वनडे विश्व कप नहीं होने वाला है.’
आईपीएल 2027 मिस करने को लेकर बोले कमिंस
4 / 6उनके इस बयान को आईपीएस 2027 मिस करने को लेकर देखा जा रहा है. इस बारे में बोलते हुए कमिंस ने कहा, ‘मैं समय आने पर फैसला लूंगा और फ्रेंचाइजी के साथ मिलकर देखूंगा कि क्या सही रहेगा. हालात बदल सकते हैं/ मुझे कुछ चोटें लगी हैं, इसलिए मैं अभी कुछ भी पक्का नहीं करना चाहता.’
सभी टेस्ट और वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं कमिंस
5 / 6बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी, द एशेज और वनडे वर्ल्ड कप 2027 पैट कमिंस पूरा खेलना चाहते हैं. जिसके बारे में उन्होंने कहा, ‘मेरी प्राथमिकताएं हमेशा टेस्ट मैच और वनडे विश्व कप ही हैं/ मैं दावे से कह सकता हूं कि अगर मैं भारत के खिलाफ सभी मैच खेलता हूं, तो मुझे बेहद मुश्किल एशेज सीरीज से पहले कुछ आराम की जरूरत होगी.’
ईशान किशन को मिल सकती है कप्तानी
6 / 6अगर पैट कमिंस अगला पूरा सीजन मिस करते हैं, तो उनकी जगह विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को कप्तानी सौंपी जा सकती है. इस सीजन में भी शुरुआती कुछ मैचों में किशन ने ही कप्तानी की थी.